हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बड़ों के मुकाबले तेजी से लू की चपेट में आते हैं बच्चे, डॉक्टर ने बताया लाडलों को गर्मी की मार से कैसे बचाएं

Heatstroke Care: छोटे बच्चे तेजी से लू की चपेट में आते हैं ऐसे में बच्चों को लू से किस तरह बचाकर रखा जा सकता है बता रही हैं डॉक्टर. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की सलाह.

विज्ञापन
लू से कैसे करें बच्चे का बचाव.

Heatwave Alert: गर्मियों में तेज लू चलती है जो बड़ों के मकाबले बच्चों को ज्यादा तेजी से अपनी चपेट में लेती है. इसपर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके हुए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने बताया है कि बच्चों को लू से कैसे दूर रखें. बच्चों का थर्मोरेग्यूलेशन सिस्टम हमारे जैसा नहीं होता है. इसीलिए उन्हें लू (Loo) से बचाए रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं बच्चे को लू लगने पर क्या होता है और उसे लू से कैसे बचाया जा सकता है.

बच्चों को कैसे लगती है लू

डॉक्टर ने बताया सबसे पहले बच्चे को हीटस्ट्रेस होता है. इसमें पसीना आता है, गरमी लगती है और असहजता महसूस होने लगती है. इसके बाद हीट एग्जॉशन होता है जिसमें बच्चे को उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसके बाद तीसरी स्टेज आती है – लू या हीटस्ट्रोक. इसमें बच्चे को न्यूरोलॉजिक इंपैक्ट पड़ता है. बच्चे को होश नहीं रहता, दौरा पड़ सकता है, चलने में दिक्कत आती है और शरीर में कमजोरी आ जाती है.

बच्चे को लू से कैसे बचाएं

विज्ञापन
  • बच्चे को बाहर गर्मी में जाने से बचाएं. कोशिश करें कि दोपहर में खासतौर से बच्चा बाहर ना जाए.
  • अगर बच्चे को फिजिकल एक्टिविटी के लिए बाहर जाना भी है तो उसका समय ऐसा चुनें कि बाहर का तापमान थोड़ा कम हो, जैसे कि सुबह या शाम का समय.
  • अगर बच्चा बाहर जा भी रहा है जो उसे हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. इसीलिए बच्चे को पानी की बोतल साथ देकर जरूर भेजें.

ये टिप्स भी आ सकते हैं काम

क्या ना खिलाएं – बच्चे को बहुत ज्यादा कैफिनेटेड ड्रिंक्स पीने से रोकें. चाय, कॉफी और शुगर ड्रिंक्स भी कम दें क्योंकि इनसे शरीर में पानी की कमी हो सकती है.

विज्ञापन

खिलाएं वॉटर कंटेंट वाले फूड्स – बच्चे को खीरा और तरबूज वगैरह खिलाएं. ये पानी से भरपूर फूड्स हैं और शरीर को हाइड्परेटेड रखते हैं.

छाछ – ताजा धनिया और काली मिर्च डालकर बच्चे को छाछ पिलाएं.

विज्ञापन

आम पन्ना – लू से बचाने के लिए बच्चे को आम पन्ना पिलाया जा सकता है. आम पन्ना शरीर की गर्माहट को ठीक रखता है.

पहनाएं ऐसे कपड़े – गर्मियों में बच्चे की सेहत अच्छी रहे इसके लिए उसे खुले और हल्के कपड़े पहनाएं. बच्चे को सूती के कपड़े पहनाएं जा सकते हैं.

विज्ञापन

क्या ना पहनाएं – सिंथेटिक मटीरियल्स के टाइट कपड़े बच्चे को ना पहनाएं. ऐसे कपड़े ना पहनाएं जो पसीना ट्रैप करके रखते हैं.

यह भी पढ़ें – बच्चों को खाना खाते समय मोबाइल या टीवी क्यों नहीं दिखाना चाहिए? डॉक्टर ने बताई सबसे बड़ी वजह

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola