Children’s Mental Health: हमारा मानसिक स्वास्थ्य ही शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रहने में मदद करता है. एक पेरेंट के तौर पर हम अपने बच्चे की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. बच्चे अक्सर ही जिंदगी की कशमकश और चुनौतियों से डर जाते हैं जिसका प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. ऐसे में बच्चों की मेंटल हेल्थ बिगड़ने का इंतजार ना करके हम पहले ही ऐसी सावधानियां बरत सकते हैं जिनसे बच्चे मेंटली बेहतर महसूस करें, खुश रहें और संयत रहना सीखें. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, ऐसी 4 बातें हैं जिनका ध्यान रखकर पेरेंट्स बच्चे की मेंटल हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट
बच्चे की मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए क्या करें
विवादों से साथ निपटें
बच्चे के साथ माता-पिता के अक्सर ही मतभेद हो जाते हैं. ऐसे में बच्चे को इन मतभेदों में भी अच्छे उदाहरण दें. संयम बनाने और मतभेदों का साथ हल निकालने पर आप बच्चे को महत्वपूर्ण लाइफ लेसन सिखा सकते हैं.
अपनी भावनाएं शेयर करने के लिए कहें
माता-पिता को कोशिश करनी चाहिए कि वे बच्चों को उनकी भावनाएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें. बच्चों के लिए समय निकालें. बच्चों से पूछें कि उनका दिन कैसा रहा और वे दिनभर क्या कर रहे थे. बच्चों को याद दिलाएं कि आप हमेशा बच्चे के लिए अवेलेबल हैं और चाहे जो हो जाए आप सुनना चाहते हैं कि बच्चे क्या फील करते हैं और उनके दिमाग में क्या चल रहा है.
खुद का ख्याल रखें
खुद का ख्याल रखकर आप बच्चों को सिखा सकते हैं कि सेल्फ केयर अच्छा है. इससे बच्चे भी आपको देखकर अपना ख्याल रखना सीख सकेंगे. दिनभर में अपने लिए समय निकालें जिनमें आप अपने तनाव को सुलझा सकें और मैनेज कर सकें. इससे बच्चे भी ये सीख सीख लेंगे.
बच्चों को करें सपोर्ट
बढ़े होते हुए जिंदगी की अनिश्चितता और ऑप्शंस की कमी बच्चे को नर्वस कर सकते हैं, कंट्रोल को लेकर उसे स्ट्रगल करना पड़ सकता है और इससे बच्चों में गुस्सा भी आ जाता है. ऐसे में माता-पिता जो बच्चों को सुनना चाहते हैं और उनके डर को दूर करना चाहते हैं वे बच्चे के दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें – बेटे की परवरिश पर बोले R Madhavan, बताया जब 5 साल के थे वेदांत तब भी उन्हें क्यों अडल्ट जैसा ही करते थे ट्रीट
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - UNICEF
First published on:
Know More: Editorial Guidelines