Nasha Utarne Ke Upay: 25 दिसंबर को पूरा देश क्रिसमस के जश्न में रंग जाता है. इस दिन का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं, पार्टी करते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और केक काटते हैं. कई लोग घर को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं और अपने लव वन्स के साथ पार्टी प्लान करते हैं. हालांकि, कई बार क्रिसमस पार्टी में दोस्तों के साथ जश्न जरूरत से ज्यादा हो जाता है. इसकी वजह से खानपान और ड्रिंक्स का संतुलन बिगड़ जाता है. अगले दिन हैंगओवर के रूप में सामने आता है. इसकी वजह से सिरदर्द, उलझन, कमजोरी और जी मिचलाना जैसी समस्याएं (Hangover Ka Ilaj) होने लगती हैं. ऐसे में समय पर हैंगओवर उतारना जरूरी है, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलें और आप फिर से खुद को तरोताजा महसूस कर सकें. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर हैंगओवर से जल्दी राहत पाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- थुलथुल पेट का प्लस साइज कैसे करें कम? एक्सपर्ट ने बताया रोजाना सिर्फ 15 मिनट करनी होगी ये एक्सरसाइज
हैंगओवर से छुटकारा पाने के नुस्खे | How to Prevent Hangover
केला खाएं- केला खाना हैंगओवर उतारने के लिए मददगार हो सकता है. इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो कमजोरी और चक्कर से राहत दिलाने का काम करता है.
अदरक का टुकड़ा खाएं- आप अदरक की चाय या फिर टुकड़ा चबा सकते हैं. इससे आपको काफी आराम मिलेगा और उल्टी आने का भी मन नहीं करेगा.
नींबू का पानी पिएं- एक गिलास गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है. इसमें शहद मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और थकान कम होती है.
हल्का नाश्ता करें- आप पार्टी करने के बाद सुबह हल्का नाश्ता करें, क्योंकि खाली पेट रहने से दिक्कत और बढ़ सकती हैं. आप ओट्स, टोस्ट, फल या सूप जैसे हल्के खाने से शुरुआत करें.
टमाटर का जूस पिएं- आप टमाटर का जूस पिएं और टमाटर थकान उतारने का काम करता है. एक्सपर्ट के मुताबिक टमाटर में मौजूद फ्रुक्टोज अल्कोहल को तोड़ता है और शरीर को रिफ्रेश करता है.
हैंगओवर होने पर क्या करें?
- हैंगओवर होने के बाद पर्याप्त नींद लें, ताकि आपके दिमाग को आराम मिल जाए.
- ठंडे पानी से नहाएं और फिर शरीर को गर्माहट देने का काम करें. हालांकि, सर्दियों में गर्म पानी से नहाना बेहतर है.
- रिलैक्स होकर गाने सुनें और सोने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़ें- क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज संभव है? एक्सपर्ट ने बताया किन बीमारियों में हो सकता है फायदेमंद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 min agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
3 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
5 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines