Heart Attack Risk: दिल का दौरा पड़ने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में हमें उन कामों से परहेज करना जरूरी है जो हार्ट अटैक आने के रिस्क को बढ़ाते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. अखिलेश जैन. दिल के डॉक्टर यानी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डॉक्टर इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि वो कौन से आसान से काम हैं जो हार्ट अटैक आने के खतरे को 60 से 70 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं. आप भी इन बातों को ध्यान में रखकर हार्ट अटैक का रिस्क कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी
कैसे कम होगा हार्ट अटैक का रिस्क | How To Lower Heart Attack Risk
- पूरी नींद लें क्योंकि नींद की कमी दिल की दिक्कतों (Heart Problems) को बढ़ाती है.
- समय से और घर पर बना कम तेल वाला खाना खाएं.
- रोजाना 40 से 45 मिनट ब्रिस्क वॉक करें.
- धूम्रपान और शराब जैसी लत वाली चीजें से दूर रहें.
- जितना हो सके कम से कम तनाव लें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- हेल्दी डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी है. डॉक्टर की सलाह है कि कम नमक वाला, कम शुगर वाला और कम सैचुरेटेड फैट वाला खाना ही खाना चाहिए.
- रेग्यूलर फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक की जाए तो इससे दिल स्ट्रॉन्ग बनता है.
- ब्लड प्रेशर, शुगर और कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें. अगर डॉक्टर ने दवा दी है तो उसे समय पर लेते रहें.
- तंबाकू से परहेज करें. इसे कम करने के बजाय पूरी तरह छोड़ना जरूरी है.
- स्ट्रेस मैनेजमेंट और प्रोपर नींद रिकवरी और प्रोटेक्शन के लिए जरूरी है.
हार्ट अटैक के चेतावनी संकेत क्या होते हैं
हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द महसूस हो सकता है. इसमें बेचैनी होती है और ऐसा लगता है जैसे सीने को कोई जकड़ रहा है. भारीपन और जलन भी महसूस होती है. इसके अलावा, दर्द अक्सर बाईं बांह की तरफ होने लगता है. यह दर्द पीठ और पेट तक फैल सकता है. अक्सर ही सांस फूलने लगती है, ठंडे पसीने आते हैं, मतली आती है, चक्कर आते हैं और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से हाथों में खुजली होती है?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines