How to Treat Stomach Worms in Babies: अनहाइजीनिक चीजें खाने की वजह से अक्सर बच्चों के पेट में दर्द रहता है.दर्द रहने की वजह से वे खाना कम खाते हैं और वजन कम होने की शिकायत बढ़ जाती है. कई बार बच्चा बिना वजह रोने लगता है, जिसकी वजह पेट में कीड़े होना हो सकता है. अगर बच्चे के पेट में कीड़े हो रहे हैं तो इसका रंग पीला हो सकता है. इसलिए इसका इलाज करना बहुत जरूरी है. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू चीजें इस समस्या में जल्दी राहत दे सकती हैं. यहां हम आपको ऐसी दो चीजें बता रहे हैं, जो बच्चों के पेट के कीड़ों को कम करने और आराम दिलाने में मदद करती हैं.
इसे भी पढ़ें- कहीं आपका दिमाग तो नहीं खा रहा अमीबा? एक्सपर्ट से जानें शुरुआती 5 लक्षण
पेट के कीड़ों का घरेलू उपचार| Worms Remedies for Babies
आप अपने किचन में मौजूद अजवाइन और गुड़ का इस्तेमाल करके पेट के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं. इससे बच्चों को तुरंत राहत मिलेगी और कीड़े तेजी से खत्म होंगे.
गुड़ और अजवाइन का नुस्खा
- गैस पर 1 चम्मच अजवाइन को हल्का भून लें.
- अब इसे दरदरा पीसकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
- एक छोटी कड़ाही में थोड़ा गुड़ डालकर पिघला लें.
- फिर गुड़ में अजवाइन का पाउडर मिलाएं.
- गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें.
- इसकी छोटे-छोटे गोली बनाकर एक जार में रख लें.
कैसे खिलाएं गुड़ और अजवाइन की गोली?
बच्चे को दिन में एक छोटी गोली दी जा सकती है. 5 दिन तक रोजाना ये गोली बच्चों को दी जा सकती है. ज्यादा छोटे बच्चों को यह गोली बिल्कुल भी ना दें.
गुड़ और अजवाइन की गोली के फायदे?
- पेट में कीड़ों को खत्म करना है और मल के जरिए कीड़ों को साफ करता है.
- इससे गैस, पेट दर्द और बदहजमी से राहत मिल सकती है.
- पेट साफ होने की वजह से भूख कम लगने की समस्या दूर हो जाती है.
- पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर करने का काम करता है.
- अजवाइन से पेट की तमाम बीमारियां दूर हो जाती है.
कब खिलाएं दवा?
यह नुस्खा 15 दिन तक अपनाएं. अगर कीड़े कम नहीं हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर दवा खाएं या पूरा ट्रीटमेंट लें.
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines