हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर से जानें डिलीवरी से पहले किन बातों का रखें ख्याल

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और सर्दियों में आपकी डिलीवरी का टाइम पूरा हो रहा है तो अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखें. कई बार कुछ गलतियां न सिर्फ मां बल्कि बच्चे की हेल्थ पर भी असर डाल सकती हैं.

विज्ञापन
ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखना, भरपूर मात्रा में पानी पीने और इंफेक्शन से खुद को बचाना चाहिए. Image Credit- AI

खबर की मुख्य बातें:

  • सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें टोपी, दस्ताने और गर्म मोजे शामिल हैं.
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दियों में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, दूध, पनीर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए.
  • डिलीवरी से पहले प्रेग्नेंट महिलाओं को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न हो.

सर्दियों का मौसम कुछ लोगों के लिए बीमारियां लेकर आता है. बुजुर्ग, बच्चे और प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशानी थोड़ी ज्यादा हो सकती है. खासकर जिन महिलाओं की डिलीवरी सर्दियों में होने वाली है, उन्हें खानपान से लेकर कपड़ों, साफ-सफाई और अस्पताल जाने की तैयारी तक कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखना, भरपूर मात्रा में पानी पीने और इंफेक्शन से खुद को बचाना चाहिए. ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दियों में अपनी डिलीवरी से पहले महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसको लेकर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीम का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी और आने वाले नन्हे मेहमान की सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है. उनका ख्याल कैसे रख सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ Smoking छोड़ना ही काफी नहीं! Lung Cancer का खतरा कम करने के लिए इन चीजों पर भी दें ध्यान

विज्ञापन

सर्दियों में होने वाली डिलीवरी की तैयारी कैसे करें? | Delivery Ke Waqt Kaise Rakhe Apna Khayal

महिलाएं अपने शरीर को कैसे रखें गर्म?

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए शरीर को गर्म रखना जरूरी है. अपनी बॉडी में गर्माहट पैदा करने के लिए ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं, ताकि सीना, पेट, सिर, हाथ और पैरों को ठंडी हवा से बचाया जा सके. 

अगर आप कहीं सफर पर जा रहे हैं तो टोपी, दस्ताने और गर्म मोजे जरूर पहनें. बाकी फिसलने से बचने के लिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनें और अपनी डाइट में डॉक्टर की बताई चीजों को शामिल करें. 

विज्ञापन

सर्दियों में कैसी होनी चाहिए प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट?

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट अच्छी और हेल्दी होनी चाहिए. खानपान ही महिला और बच्चे को हेल्दी रखने का काम करेगा. बेहतर होगा कि आप सर्दियों में उन चीजों का सेवन ज्यादा करें, जिन्हें खाने से शरीर को गर्माहट और प्रोटीन मिल सके. 

क्या खाना चाहिए? 

अपनी थाली में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, दूध, पनीर और प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करें. 

विज्ञापन

पानी की मात्रा कम न करें

ठंड की वजह से अक्सर महिलाएं पानी कम पीती हैं, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है. इससे मां और बच्चे दोनों पर बहुत असर पड़ता है. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी के वक्त महिलाओं का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है. इससे बच्चा पैदा करने में परेशानियां कम नजर आती हैं. 

ड्राई फ्रूट्स आहार में करें शामिल 

डिलीवरी से पहले महिलाओं को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल करना चाहिए. हालांकि, कोई भी गर्म चीज खाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. बाकी डॉक्टर अंबरीन ने बादाम, अखरोट और दूसरे नट्स सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी है. 

विज्ञापन

हल्की एक्सरसाइज करना शुरू करें

डिलीवरी के वक्त हल्की एक्सरसाइज और योग करने से मां और बच्चे दोनों को फायदा हो सकता है, लेकिन इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी है. 

कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं? 

महिलाएं टहल सकती हैं, क्योंकि यह मां और बच्चे के लिए अच्छा हो सकता है. साथ ही, कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े. एक्सरसाइज करने का मतलब सिर्फ इतना है कि महिलाएं ठंड की वजह से बिस्तर पर ही न पड़ी रहें. 

विज्ञापन

इंफेक्शन से खुद को बचाएं

सर्दियों में इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और खांसी हो जाए तो डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खाएं. 

डिलीवरी से पहले अपनी इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? 

इम्यूनिटी वीक हो जाएगी तो डिलीवरी के वक्त परेशानी हो जाएगी. इसके लिए हेल्दी डाइट, सही रूटीन और डॉक्टर की सलाह जरूरी है. आहार में अनार, अमरूद, चाने, संतरा और मोसंबी जैसी चीजें शामिल करें. अनार खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होगी, बल्कि खून भी बढ़ेगा. पाचन तंत्र और गट हेल्थ को मजबूत रखने के लिए दही और छाछ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

विज्ञापन

बीमार लोगों से बनाएं दूरी

किसी भी ऐसे इंसान के पास न बैठें जिसे कोई गंभीर बीमारी हो या फैलने वाला इंफेक्शन हो. यह वक्त मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही नाजुक होता है और जरा सी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान खतरे में आ सकती है. वहीं, अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें.

बाकी अपने टेस्ट डॉक्टर की सलाह पर कराते रहें और अगर आप ज्यादा बीमार हो गए हैं तो कोई भी दवा बिना किसी सलाह पर न खाएं. ऐसा करने से बच्चे की हेल्थ पर असर हो सकता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- व्रत में यूज होने वाला सेंधा नमक कितना हेल्दी? WHO ने बताया सेवन करने का सही तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola