Symptoms of Liver Heat: लिवर बॉडी का वो हिस्सा है जो सबसे पहले इफेक्ट होता है. अगर लाइफस्टाइल पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. आपका लिवर एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है. हालांकि, लिवर फैटी होने के साथ-साथ शरीर में गर्मी भी पैदा करता है. मेडिकल साइंस में यह कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कुछ संकेत हैं जिनकी मदद से इसका पता लगाया जा सकता है. लिवर पर बढ़ते दबाव, सूजन, फैटी लिवर, खराब खानपान या शरीर में होने वाली कुछ समस्याओं से लगाया जाता है. अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें.
इसे भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, नई स्टडी ने बताया कितना Protein लेना है सही
लिवर में गर्मी क्यों होती है?
लिवर में गर्मी कई कारणों से हो सकती है. अगर आपका खानपान गलत है या आप ज्यादा मसालेदार खा रहे हैं तो यह दिक्कत हो सकती है. कई बार मुंह में कड़वाहट, पेशाब पीला होना या आंखों में जलन होना भी गंभीर हो सकता है.
क्या होते हैं लिवर की समस्या के शुरुआती संकेत?
लगातार थकान महसूस होना
अगर आराम करने के बाद भी हर समय कमजोरी और थकान बनी रहती है तो यह लिवर के सही तरीके से काम न करने का संकेत हो सकता है. लगातार थकान होना शरीर में किसी कमी का संकेत है.
लाल दाने होना
अगर आपके दाने हो रहे हैं जिनका रंग लाल है तो इसे बिल्कुल भी नॉर्मल न समझें. यह लिवर में गर्मी बढ़ने के कारण हो सकता है. बस आपको सही वक्त पर पहचान करनी है.
मुंह में छाले होना
मुंह में छाले होना भी इसका संकेत है. अगर आपके दाने होने के साथ-साथ मुंह में छाले भी हो रहे हैं तो परेशानी हो सकती है. ज्यादा गर्मी सहन न करने की वजह से ऐसा हो सकता है.
मल का रंग बदलना
पेट साफ करना या मल का रंग अचानक बदलने लगे तो इसका जिम्मेदार सिर्फ खानपान नहीं, बल्कि लिवर में गर्मी होने की वजह से हो सकता है. अगर रंग ज्यादा गहरा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
पेट में जलन रहना
पेट में जलन रहने की वजह शरीर की गर्मी का बढ़ना हो सकता है. अगर आप सदा खाना खा रहे हैं और इसके बाद भी पेट में जलन महसूस हो रही है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे बचाएं मरीज की जान? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
5 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
11 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
13 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
14 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
15 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines