फैटी लिवर की समस्या काफी बढ़ गई है, जिसका पता वक्त पर लगाना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि शुरुआत में कई लोगों को कोई खास लक्षण महसूस ही नहीं होता. ऐसे में सिर्फ शरीर में होने वाली परेशानी के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि लिवर में फैट जमा हो रहा है या नहीं. NIH की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई मामलों में फैटी लिवर किसी दूसरी वजह से कराए गए टेस्ट के जरिए लगता है. हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फैटी लिवर होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसकी पहचान वक्त पर करना बहुत जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या होता? NCBI की रिसर्च से जानिए 5 अहम कारण
फैटी लिवर होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?
फैटी लिवर को अक्सर साइलेंट बीमारी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती में बहुत कम या कोई लक्षण नहीं हो सकते. कुछ लोगों को थकान या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन इन लक्षणों से अकेले फैटी लिवर की वजह मान लेना सही नहीं है. यही वजह है कि अगर किसी इंसान में मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ट्राइग्लिसराइड्स या मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसे लक्षण दिखाई दे तो परेशानी बढ़ जाती है.
लिवर फैटी होने के कारण
- मोटापा बढ़ना
- खराब खान-पान होना
- बॉडी की एक्टिविटी कम होना
- डायबिटीज की बीमारी
- हाई कोलेस्ट्रॉल होना
कैसे लग सकता है पता?
- ब्लड टेस्ट कराना- फैटी लिवर का टेस्ट में डॉक्टर ALT और AST जैसी चीजें देखता है. इनके बढ़े हुए स्तर से लिवर में समस्या का संकेत मिल सकता है. इसलिए डॉक्टर फैटी लिवर का टेस्ट कराने की सलाह देते हैं.
- पेट का अल्ट्रासाउंड- अगर ब्लड टेस्ट के बाद भी लिवर का पता नहीं लगता है तो डॉक्टर पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं. इससे बहुत ही आसान से लिवर के ऊपर जमी चर्बी का पता लग जाता है.
- फाइब्रोस्कैन- यह एक नई तरह की तकनीक है, जिसमें लिवर की कड़ाई और उसमें जमा फैट व फाइब्रोसिस की मात्रा का टेस्ट किया जाता है. डॉक्टर यह गंभीर हालत में टेस्ट कराने की सलाह देता है.
- एफआईबी- यह उम्र और ब्लड टेस्ट के हिसाब से किया जाता है. इसके लिए आपको कोई महंगे टेस्ट या अलग से कराने की जरूरत नहीं होती है. लिवर में फाइब्रोसिस का लेवल बताने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines