Thigh Chafing Home Remedies: जांघों के आपस में रगड़ खाने पर खरोंच आ जाती है, त्वचा लाल हो जाती है और सेंसिटिव होने लगती है. इसे चेफिंग कहा जाता है. बहुत ज्यादा गर्मी हो और टाइट जींस (Tight Jeans) या पेंट पहन ली जाए तो उससे भी चेफिंग हो जाती है. खासकर जिन लोगों की जांघें मोटी होती हैं और जिन्हें जांघों के आस-पास पसीना ज्यादा आता है उन्हें इस चेफिंग की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. अगर आप भी चेफिंग से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह चेफिंग से छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – धूप से रूखे-सूखे हो गए हैं बाल तो बनाकर लगा लीजिए ये 5 हेयर मास्क, मुलायम हो जाएंगी लटें
चेफिंग ना हो इसके लिए क्या करना चाहिए
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आपको चेफिंग होने का डर है तो आर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि कपड़े पहनने से रहे जांघों के आस-पास अच्छे से नारियल तेल लगाना है और फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा (Baking Soda) उसपर लगा लेना है. इसे क्रीम की तरह जांघों पर लगाकर कपड़े पहन लें. इस नुस्खे को आजमाने पर जांघों पर रैशेज नहीं होंगे, ज्यादा पसीना नहीं आएगा और आपस में रगड़ खाने पर भी जांघों पर खरोंच नहीं आएगी.
लगा सकते हैं घी
यह एक देसी तरीका है जो चेफिंग में बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि त्वचा पर घी लगा लेना है. हथेली पर हल्का सा घी लेकर जांघों पर मल लें. इसे जांघों पर अच्छे से लगाने के बाद कपड़े पहनें. अगर चेफिंग होने से जांघों पर हल्के-फुल्के खरोंच (Cuts) के निशान पड़ गए हैं और त्वचा सेंसिटिव हो गई है तो घी लगाने से स्किन की यह दिक्कत कम होने लगेगी और घाव भरना शुरू हो जाएंगे.
एलोवेरा जैल भी है फायदेमंद
स्किन पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल ब्रोकन स्किन को हीलिंग गुण देता है. खासतौर से गर्मियों में जांघों पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल से जांघों पर चिपचिपाहट नहीं होती है और स्किन खरोंच या घाव से दूर रहती है सो अलग.
नारियल तेल
जांघों पर सादा नारियल तेल (Coconut Oil) भी लगाया जा सकता है. नारियल तेल के गुण स्किन को चिपचिपाहट से दूर रखते हैं और स्किन को मुलायम बनाते हैं जिससे दोनों जांघों की त्वचा आपस में रगड़ नहीं खाती है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने हैं. हल्के और खुले कपड़े ही पहनें जिससे चेफिंग की दिक्कत ना हो.
- आप बाजार से एंटीचेफिंग बैंड या फिर बैंडलेट्स खरीदकर ला सकते हैं. जिस तरह नी-पैड्स होते हैं उसी तरह ये एंटी-चेफिंग पैड्स होते हैं जो जांघों पर पहने जाते हैं. इससे जांघों की त्वचा आपस में नहीं टकराती है और ना ही रगड़ खाने से दिक्कतें होती हैं.
- रोल ऑन डिओड्रेंट लगाने पर भी चेफिंग से बचा जा सकता है. नहाने के तुरंत बाद रोल ऑन लगाएं और फिर कपड़े पहनें.
यह भी पढ़ें – रात को सोने से पहले क्या पीना चाहिए? जानिए पेट से लेकर नींद तक की दिक्कतें कैसे होंगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
9 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
11 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
13 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
14 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
18 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines