चलते हुए जांघों पर लग जाती है रगड़ तो कपड़े पहनने से पहले करें ये काम, चेफिंग नहीं होगी कभी

Chafing Home Remedies: अक्सर ही गर्मियों में टाइट जींस या पेंट पहनने से जांघों पर खरोंच आ जाती है या फिर जांघों के आपस में टकराने से ऐसा होता है. आप भी इसी दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह चेफिंग से बचा जा सकता है.

thigh chafing home remedies

जांघों पर चेफिंग होने से कैसे रोकें, जानिए यहां.

Thigh Chafing Home Remedies: जांघों के आपस में रगड़ खाने पर खरोंच आ जाती है, त्वचा लाल हो जाती है और सेंसिटिव होने लगती है. इसे चेफिंग कहा जाता है. बहुत ज्यादा गर्मी हो और टाइट जींस (Tight Jeans) या पेंट पहन ली जाए तो उससे भी चेफिंग हो जाती है. खासकर जिन लोगों की जांघें मोटी होती हैं और जिन्हें जांघों के आस-पास पसीना ज्यादा आता है उन्हें इस चेफिंग की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. अगर आप भी चेफिंग से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह चेफिंग से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चेफिंग ना हो इसके लिए क्या करना चाहिए

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर आपको चेफिंग होने का डर है तो आर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि कपड़े पहनने से रहे जांघों के आस-पास अच्छे से नारियल तेल लगाना है और फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा (Baking Soda) उसपर लगा लेना है. इसे क्रीम की तरह जांघों पर लगाकर कपड़े पहन लें. इस नुस्खे को आजमाने पर जांघों पर रैशेज नहीं होंगे, ज्यादा पसीना नहीं आएगा और आपस में रगड़ खाने पर भी जांघों पर खरोंच नहीं आएगी.

विज्ञापन

लगा सकते हैं घी

यह एक देसी तरीका है जो चेफिंग में बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि त्वचा पर घी लगा लेना है. हथेली पर हल्का सा घी लेकर जांघों पर मल लें. इसे जांघों पर अच्छे से लगाने के बाद कपड़े पहनें. अगर चेफिंग होने से जांघों पर हल्के-फुल्के खरोंच (Cuts) के निशान पड़ गए हैं और त्वचा सेंसिटिव हो गई है तो घी लगाने से स्किन की यह दिक्कत कम होने लगेगी और घाव भरना शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन

एलोवेरा जैल भी है फायदेमंद

स्किन पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल ब्रोकन स्किन को हीलिंग गुण देता है. खासतौर से गर्मियों में जांघों पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल से जांघों पर चिपचिपाहट नहीं होती है और स्किन खरोंच या घाव से दूर रहती है सो अलग.

विज्ञापन

नारियल तेल

जांघों पर सादा नारियल तेल (Coconut Oil) भी लगाया जा सकता है. नारियल तेल के गुण स्किन को चिपचिपाहट से दूर रखते हैं और स्किन को मुलायम बनाते हैं जिससे दोनों जांघों की त्वचा आपस में रगड़ नहीं खाती है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • इस बात का ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने हैं. हल्के और खुले कपड़े ही पहनें जिससे चेफिंग की दिक्कत ना हो.
  • आप बाजार से एंटीचेफिंग बैंड या फिर बैंडलेट्स खरीदकर ला सकते हैं. जिस तरह नी-पैड्स होते हैं उसी तरह ये एंटी-चेफिंग पैड्स होते हैं जो जांघों पर पहने जाते हैं. इससे जांघों की त्वचा आपस में नहीं टकराती है और ना ही रगड़ खाने से दिक्कतें होती हैं.
  • रोल ऑन डिओड्रेंट लगाने पर भी चेफिंग से बचा जा सकता है. नहाने के तुरंत बाद रोल ऑन लगाएं और फिर कपड़े पहनें.

यह भी पढ़ें – रात को सोने से पहले क्या पीना चाहिए? जानिए पेट से लेकर नींद तक की दिक्कतें कैसे होंगी दूर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ