Kya Black Coffee Fatty Liver Me Faydemand Hai: देश में आज बड़ी संख्या ऐसी है, जो फैटी लिवर की समस्या से जूझ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी डाइट लेना, खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ज्यादा तला हुआ खाना, शराब आदि का सेवन जैसे कई कारण फैटी लिवर (Fatty Liver) का कारण बनते है. साइंस में इस समस्या को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो बिना किसी शुरुआती लक्षणों के लोगों को धीरे-धीरे अंदर से कमजोर करता रहता है और आगे चलकर बड़ी बीमारियों में धकेल देता है. शायद आप जानते न हों, लेकिन फैटी लिवर की समस्या को वक्त रहते ठीक करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही समस्या आगे जाकर लिवर कैंसर (Liver Cancer) का भी रूप ले लेती है, जिससे बच पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है.
यह भी पढ़ें: सही वक्त पर पानी पीने से पास नहीं आएगी कोई बीमारी, यहां जानिए दिन में कब-कब पीना चाहिए पानी
फैटी लिवर में ब्लैक कॉफी पीना कैसा है? How is drinking black coffee good for fatty liver?
फैटी लिवर से परेशान लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या वे फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं? क्या इस ड्रिंक से उनका लिवर ठीक हो जाएगा? फैटी लिवर को ठीक करने के लिए फोर्टिस वसंत कुंज के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologist) हेपेटोलॉजिस्ट (Hepatologist) डिपार्टमेंट के डॉ. शुभम वात्स्या जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है, बताते हैं कि ब्लैक कॉफी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. बिना दूध और बिना चीनी के अगर कोई फैटी लिवर (Black Coffee For Fatty Liver) का मरीज ब्लैक कॉफी का नियमित तरीके से सेवन करेगा तो वह इस समस्या से राहत पा सकता है.
कितने कप ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद?
डॉक्टर के मुताबिक, साइंस में कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि ब्लैक कॉफी फैटी लिवर की समस्या से आराम दिला सकती है. डॉ. शुभम वात्स्या कहते हैं कि रिसर्च बताती है कि जो शख्स 3-4 कप ब्लैक कॉफी बिना दूध और बिना चीनी के पीता है, तो वह उसका पूरा लिवर का फैट गला सकता है. उनके मुताबिक, कॉफी लिवर के लिए बहुत-बहुत कारगर है. लेकिन इसी के साथ अच्छी लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है, वरना लिवर की हेल्थ ठीक नहीं हो पाएगी.
यह भी पढ़ें: चाय बनाते समय पहले क्या डालें, पत्ती, दूध या चीनी? यही गलती अक्सर बिगाड़ देती है असल स्वाद!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
13 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
16 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
17 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
19 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
21 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
23 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines