आजकल गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या काफी आम हो गई है. गलत खानपान, ज्यादा तला-भुना खाना, लंबे समय तक बैठे रहना, कम पानी पीना और खाने के तुरंत बाद लेट जाने जैसी आदतों का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ सकता है. यही वजह है कि कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने, खट्टी डकार या गैस जैसी परेशानियां होना शुरू हो जाती हैं. हालांकि, गैस और ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में लहसुन और प्याज का नाम भी लिया जाता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या लहसुन-प्याज खाने से वाकई में गैस की समस्या दूर हो जाती है. अगर हां, तो योग गुरु बाबा रामदेव इन चीजों को अपने आहार में किस तरह शामिल करने की सलाह देते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा, ये 7 काम हार्ट डिजीज को रखेंगे दूर
गैस और ब्लोटिंग क्यों होती है?
खाना पचने के दौरान कई बार आंतों में गैस बन सकती है. हालांकि, जब गैस ज्यादा बनने लगे या शरीर से आसानी से बाहर न निकल पाए तो पेट फूलने की समस्या हो सकती है. इसलिए एक्सपर्ट रात के खाने को हल्का रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि ज्यादा तला-भुना खाना गैस बनाने का काम करता है.
क्या लहसुन-प्याज गैस में मदद करते हैं?
बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप लहसुन-प्याज खाते हैं तो गैस से राहत पाने के लिए इन्हें नियमित रूप से खा सकते हैं. लहसुन और प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व जाते हैं, जो गैस या ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिला सकते हैं. आप लहसुन की दो से तीन कलियां चबाकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं.
क्या कच्चा प्याज और लहसुन खाना सही है?
कच्चे प्याज और लहसुन का स्वाद काफी तेज होता है और कुछ लोगों को इन्हें खाने के बाद पेट में जलन, गैस या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है. अगर आपको लहसुन-प्याज खाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं होती तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर पाएं.
अगर लहसुन-प्याज नहीं खाते तो क्या करें?
इन लोगों के लिए बाबा रामदेव ने बताया है कि अनार बेस्ट हो सकता है. आप पहले अनार खा लें, जिससे खाने की नली को राहत मिलती है. आप रोजाना थोड़े अनार को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिससे गैस की समस्या से राहत मिल सकती है.
गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें?
- बहुत तेजी से खाने पर खाने के साथ ज्यादा हवा पेट में जा सकती है. इसलिए खाने को अच्छी तरह चबाकर और आराम से खाएं.
- बहुत ज्यादा खाना पाचन तंत्र पर डाल सकता है. छोटे और बैलेंस मील लेना कुछ लोगों के लिए बेहतर हो सकता है.
- खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय कुछ देर हल्की चाल से चलना पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Kidney Stone: कमर के एक तरफ अचानक उठा दर्द? किडनी स्टोन का हो सकता है ये शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
6 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
7 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines