Meetha Khane Ke Baar Baar Mann Kiu Karne Lagta Hai: आपने कई बार गौर किया होगा कि कभी-कभी अचानक से बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है, जिसके बाद हालात यह हो जाते हैं कि व्यक्ति अपने आप को रोक नहीं पाता है. स्थिति तब बिगड़ जाती है, जब व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो, ऐसे में ये क्रेविंग न सिर्फ उसे परेशानी में डाल सकती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है. लोगों का सवाल रहता है कि आखिर शरीर अचानक से इतना ज्यादा मीठा खाने की मांग क्यों करने लगता है? आइए जानते हैं इस समस्या के पीछे की असल वजह के बारे में.
यह भी पढ़ें: आज ही छोड़ दें दिमाग को कमजोर करने वाली ये आदतें, नहीं तो वक्त से पहले हो जाएगा बूढ़ा
किस कारण होने लगती है मीठा खाने की तलब Kis Wajah Se Baar Baar Meetha Khane Ka Mann Karta Hai
पोषक तत्वों की कमी
आपको शायद मालूम न हो, लेकिन आपकी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग के पीछे कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. अगर आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर, मैग्नीशियम, क्रोमियम, जिंक और आयरन जैसे खनिजों या बी-विटामिन की कमी से मीठा खाने की तीव्र इच्छा (Cravings) हो सकती है. इसलिए इसे ठीक करने के लिए डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. साथ ही, फलों, नट्स, डार्क चॉकलेट का सेवन करें और भरपूर पानी पिएं.
नींद की कमी और थकान
इस समस्या के पीछे नींद की कमी और थकान भी हो सकती है, क्योंकि जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती तो ख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और भूख शांत करने वाला हार्मोन लेप्टिन कम हो जाता है. इसके अलावा थकान की स्थिति में दिमाग को क्विक फिक्स एनर्जी चाहिए होती है और चीनी एनर्जी का सबसे आसान सोर्स है.
गट हेल्थ
आपको बता दें कि हमारे आंतों में लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. जब पेट में हानिकारक बैक्टीरिया (harmful bacteria) की संख्या अच्छी बैक्टीरिया से ज्यादा हो जाती है, तो वे चीनी की मांग करते हैं, जिससे क्रेविंग बढ़ती है. यह प्रक्रिया ‘डिसबायोसिस’ (Dysbiosis) कहलाती है.
कैसे करें मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल Meetha Khane Ke Adat Ko Kaise Theek Karein
- इस समस्या से बचने के लिए भरपूर पानी पीएं, कभी-कभी प्यास के कारण भी ऐसा हो सकता है.
- अपनी खाने में डॉक्टर की सलाह के मुताबिक प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं.
- जब ज्यादा मीठा खाने का मन करें, तो रिफाइंड चीनी के बजाय फल या खजूर खाएं.
- अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर करना भी जरूरी है, इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें और डेली एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर एक्टिव रहे.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में कैसे रखें टॉप फ्लोर को ठंडा? अभी से करना शुरु कर दें ये आसान काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
4 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
5 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
7 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
8 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
11 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
11 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines