Kidney Ko Saaf Karne ke Asaan Tareeke: किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसमें हल्की गड़बड़ी सेहत को बुरी तरह बिगाड़ सकती है. आज के दौर में बड़ी संख्या में लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं का शिकार है, जैस-पथरी, किडनी फेलियर, क्रोनिक किडनी डिजीज, नेफ्रोटिक सिंड्रोम आदि कई तरह की ऐसी बीमारियां जिसका नाम तक नहीं सुना, वह भी लोगों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं. इन समस्याओं से बचाव के लिए सबसे जरूरी होता है किडनी यानी गुर्दों की सफाई, जो इन बीमारियों को बढ़ने से न सिर्फ रोकती है, बल्कि अंदर मौजूद विषैले तत्वों को भी बाहर निकालती है. ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि किडनी की सफाई हो जाए और हम वक्त रहते अपने आपको गंभीर समस्याओं से बचा सके.
यह भी पढ़ें: ऑफिस की कुर्सी चुपचाप बढ़ा रही है आपकी तोंद! डेस्क जॉब वालों को जरूर करनी चाहिए ये आसान एक्सरसाइज
किडनी को साफ रखना क्यों जरूरी है? Why is it important to keep the kidneys clean?
किडनी साफ करने से पहले ये समझ लें कि किडनी काम क्या करती है और इसकी सफाई क्यों जरूरी है? बता दें कि किडनी (गुर्दे) शरीर के मुख्य फिल्टर हैं, जो यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे जहरीले पदार्थों को खून से साफ कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकालते हैं. साथ ही, ये शरीर में पानी, लवण, और इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम) का संतुलन बनाए रखने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन D को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अगर यह किसी तरह की समस्या का शिकार हो जाएंगी, तो यह तमाम चीजें प्रभावित होंगी और इनका असर हमारी सेहत पर पड़ेगा. हालांकि, कुछ चीजों के इस्तेमाल से किडनी को साफ रखा जा सकता है और इस तरह की गंभीर स्थिति को रोका जा सकता है.
किडनी साफ रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन? Natural Tareeke Se Kaise Saaf Karein Kidney?
सेब का सिरका- किडनी को फिट रखने के लिए सेब के सिरका का सेवन लाभकारी माना जाता है. सामान्य जानकारी के अनुसार, इसके सेवन से एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल होने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है और किडनी की सेहत में सुधार आता है. इतना ही नहीं, सिरके में मौजूद साइट्रिक एसिड गुर्दों के पथरी को घोल देता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता है.
लाल सेम: गुर्दों के मरीजों को लाल सेम खाने की अक्सर सलाह दी जाती है. यह लाल सेम किडनी को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं, साथ ही इसका सेवन अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों, पथरियों को भी निकालने में मदद करते हैं.
नींबू पानी: नींबू पानी को सिर्फ गर्मियों का ड्रिंक समझना या मामूली समझना आपकी बड़ी भूल हो सकती है. इसका सेवन भी किडनी के लिए लाभकारी हो सकता है. नींबू में प्राकृतिक रूप से अम्लीय गुण होते हैं और नींबू मूत्र में साइट्रेट का स्तर बढ़ाता है, जिससे किडनी की पथरी होने का खतरा कम हो जाता है. नींबू पानी खून को साफ कर टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है.
तरबूज का करें सेवन: रोजाना तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और किडनी को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद पानी की मात्रा पेशाब को बढ़ाती है, जिससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है. तरबूज में लाइकोपीन और पोटेशियम भी पाए जाते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने और किडनी स्टोन के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं.
यह भी पढ़ें: आंतों में बनने वाली ये 2 गांठें 5 गुना तक बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिसर्च में सामने आई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
6 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines