Kidney Function Test At Home: कडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो अच्छी सेहत और लंबी उम्र पाने में अहम भूमिका निभाती है. आज के वक्त लोगों की खराब लाइफस्टाइल, खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण कडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ते दिखाई दे रही है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आपकी किडनी कहीं किसी समस्या का शिकार तो नहीं? इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी किडनी की हेल्थ की चांज घर बैठे कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात! जानिए कब, कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
क्यों जूरी है कडनी? इसमें खराबी बिगाड़ सकती है सेहत
किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है. यह शरीर से गंदे पदार्थ, टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती है, साथ ही शरीर में नमक, मिनरल और तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखती है. अगर किडनी सही तरीके से काम न करे, तो शरीर में गंदे तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए किडनी की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
कैसे पता करें किडनी ठीक है या नहीं? Kidney Problem Symptoms
किडनी की सेहत जानने के लिए कुछ संकेतों को महसूस करना जरूरी है. अगर आपको वह संकेत दिखाई देने लगे, तो समझ जाइए कि आपकी किडनी समस्या से गुजर रही है और मदद मांग रही है, इनमें;
यूरिन में बदलाव: किडनी की बीमारी का शुरुआती संकेत पेशाब से जुड़ा बदलाव हो सकता है, जैसे बार-बार पेशाब आना, खासकर रात में पेशाब आना, पेशाब कम होना या उसका रंग गहरा होना, झागदार और धुंधला दिखाई देना. अगर इनमें से कोई लक्षण दिखाई देने लगे, तो हो सकता है कि आपकी किडनी की हेल्थ ठीक नहीं है.
शरीर में सूजन: जब किडनी शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो पैरों, टखनों, हाथों, चेहरे और सुबह के समय आंखों के आसपास सूजन नजर आने लगती है.
लगातार थकान और कमजोरी: किडनी सही से काम न करने पर शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और एनीमिया की समस्या हो सकती है.
झागदार पेशाब: अगर पेशाब में साबुन जैसे झाग दिखाई दें और जल्दी खत्म न हों, तो यह पेशाब में प्रोटीन जाने का संकेत हो सकता है, जिसे प्रोटीनयूरिया कहा जाता है और यह किडनी को नुकसान का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
अन्य संकेत: इनके अलावा पेशाब का गुलाबी, लाल या भूरा रंग दिखना, भूख कम लगना, मुंह में धातु जैसा स्वाद, मतली-उल्टी और मांसपेशियों में ऐंठन भी किडनी से जुड़ी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं.
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो बिना किसी देर के डॉक्टर से सलाह लें. वक्त पर इलाज से स्थिति को कंट्रोल में लिया जा सकता है, वरना परिणाम गंभीर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रात में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा है? पुरुष और महिलाओं के लिए जानिए सही मात्रा क्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 hr agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
2 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
5 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
21 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
23 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines