Heat Wave Precautions: इन दिनों में गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जी हां, मई के लास्ट में चिलचिलाती, तपती गर्मी और लू ने परेशानी बढ़ा दी है। अभी तो 25 मई के बाद और भी गर्म हवाएं लोगों का जीना मुश्किल कर देंगी। फिलहाल अभी तक टेंपरेचर 42 डिग्री से ऊपर नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर सकती है। इसलिए ऐसी भीषण गर्मी से बचने के लिए पहले से ही खुद को तैयार कर लें।
गर्मी और लू के दौरान बाहर जाएं तो क्या करें
- दिनभर खूब पानी और लिक्विड लेते रहें।
- कैप और चश्मे से खुद को कवर अप करें।
- डायरेक्ट सूरज की किरणों में जाने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों को धूप में जानें मत दें।
- चाय, शराब, कॉफी और ज्यादा मीठी चीजों से परहेज करें।
- नंगे पांव टहलने से बचें।
तेज गर्मी में हो सकती हैं समस्या
- शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है और बीपी हाई हो सकता है।
- गर्मी की वजह से हीट रैश की समस्या हो सकती है।
- तेज धूप में निकलने से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है।
- चक्कर आना, सिर दर्द की समस्या होना।
- वोमिटिंग, लूज मोशन और डायरिया की समस्या।
लू न लगे इसके लिए क्या करें?
गर्मियों में लू से बचने के लिए एसी या पंखे का इंतजाम कर लें। अगर पॉसिबल हो तो कूलर का यूज करें। पानी की कमी और गर्मियों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लिक्विड पदार्थों का सेवन करें।
गर्मियों में हमें हल्के और खुले कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा का कम्युनिकेशन अंदर और बाहर अच्छे से हो पाएं। घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन यूज करें। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीते रहें।
बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहें। घर पर बच्चों और बड़े-बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। स्मोकिंग और शराब को पीने से बचें। गर्मियों में दिन में बिल्कुल बाहर नहीं जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- घंटों बैठकर काम करना युवाओं को पड़ रहा भारी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines