तेज गर्म हवाएं कर देंगी जीना मुश्किल! कैसे रखें अपना ख्याल, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Heat Wave Precautions: गर्मियों में कैसे आप खुद को लू से बचा सकते हैं और लू लगने दौरान और बाद में क्या-क्या सावधानी रखें। आइए जाने लेते हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. मनीष जैन, (कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजी, भगत चंद्र अस्पताल, दिल्ली) की सलाह..

Heat Wave Precautions

हीट वेव के दौरान रखें सावधानियां Image Credit: Freepik

Heat Wave Precautions: इन दिनों में गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जी हां, मई के लास्ट में चिलचिलाती, तपती गर्मी और लू ने परेशानी बढ़ा दी है। अभी तो 25 मई के बाद और भी गर्म हवाएं लोगों का जीना मुश्किल कर देंगी। फिलहाल अभी तक टेंपरेचर 42 डिग्री से ऊपर नहीं  है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर सकती है। इसलिए ऐसी भीषण गर्मी से बचने के लिए पहले से ही खुद को तैयार कर लें।

गर्मी और लू के दौरान बाहर जाएं तो क्या करें  

  • दिनभर खूब पानी और लिक्विड लेते रहें।
  • कैप और चश्मे से खुद को कवर अप करें।
  • डायरेक्ट सूरज की किरणों में जाने से बचें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को धूप में जानें मत दें।
  • चाय, शराब, कॉफी और ज्यादा मीठी चीजों से परहेज करें।
  • नंगे पांव टहलने से बचें।

तेज गर्मी में हो सकती हैं समस्या

  • शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है और बीपी हाई हो सकता है।
  • गर्मी की वजह से हीट रैश की समस्या हो सकती है।
  • तेज धूप में निकलने से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है।
  • चक्कर आना, सिर दर्द की समस्या होना।
  • वोमिटिंग, लूज मोशन और डायरिया की समस्या।

लू न लगे इसके लिए क्या करें? 

गर्मियों में लू से बचने के लिए एसी या पंखे का इंतजाम कर लें। अगर पॉसिबल हो तो कूलर का यूज करें। पानी की कमी और गर्मियों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लिक्विड पदार्थों का सेवन करें।

गर्मियों में हमें हल्के और खुले कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा का कम्युनिकेशन अंदर और बाहर अच्छे से हो पाएं। घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन यूज करें। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीते रहें।

बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहें। घर पर बच्चों और बड़े-बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। स्मोकिंग और शराब को पीने से बचें। गर्मियों में दिन में बिल्कुल बाहर नहीं जाना चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ