What Is Healthy Poop Scale In Hindi: ज्यादातर लोग सोचते ही नहीं कि टॉयलेट जाने का सही समय क्या है. बस दिन में कभी भी पेट साफ होने से मतलब है. लेकिन सिर्फ मल त्याग कर लेना काफी नहीं है, बल्कि इस बात पर भी गौर करना जरूरी है कि आप किस वक्त मल त्याग रहे हैं और आपका मल किस तरह का है. कई रिसर्च के मुताबिक, हमारा मल ही हेल्थ का पूरा रिपोर्ट कार्ड देने का काम करता है. मल की बनावट और इसकी स्थिति पेट के अंदर चल रही गतिविधियों या बीमारियों की जानकारी देने का काम करता है. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा बता रही हैं. कुछ ऐसी चीजें जिनकी मदद से अपने मल की हेल्थ के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.
कैसा होता है एक हेल्दी मल?
आमतौर पर हेल्दी मल डूब जाता है. इसकी बदबू सामान्य रहती है, लेकिन अगर इसमें से सड़ने की बदबू आ रही है तो इसका मतलब है क आपके पेट की हेल्थ ठीक नहीं है. वहीं, 2 बार बहाने पर यह बहुत ही आसानी से बह जाती है.
इसे भी पढ़ें- किडनी डैमेज को रिवर्स करने का वैज्ञानिकों ने खोज निकाला तरीका, स्टडी में पाया खराब गुर्दे हो सकते हैं ठीक
ये 3 संकेत देते हैं आपका रिपोर्ट कार्ड
मल का तैरना
अगर आपका मल तैरता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि इसमें गैस बन रही है. कई बार पेट खराब होने का संकेत भी देती है जैसे रात का खाना सही तरह से न पचना. हो सकता है कि आपका शरीर खाना ठीक से पच नहीं पा रहा है.
मल का गीला या चिपका हुआ होना
कई लोगों का मल त्याग करने के बाद जरूरत से ज्यादा चिपक जाता है. इसका मतलब है कि आपका पेट फैटी चीजों को सही तरह से पचा नहीं पा रहा है. हो सकता है कि आपके अंदर डाइजेस्टिव एंजाइम की कमी हो रही हो. ऐसे में मेथी का पानी पीना शुरू करें.
मल का जरूरत से ज्यादा बदबूदार होना
मल का बदबूदार होना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके पेट में कुछ गड़बड़ चल रही है. हो सकता है कि आपका खाना पेट सही तरह से डाइजेस्ट नहीं कर रहा हो. ऐसे में ज्यादा रात को खाना न खाएं और खाने के बाद टहल लगाएं.
इसे भी पढ़ें- नींद की कमी के लिए कौन सा विटामिन अच्छा है? यहां जानिए किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
15 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines