Potty Diseases: क्या आपकी पॉटी है नॉर्मल? ये 3 चीजें बताती हैं पेट की पूरी रिपोर्ट 

What Is Healthy Poop Scale: पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप फ्रेश होने के समय पर ध्यान दें. अगर ज्यादा पेट खराब रहता है, तो यकीनन आपको सोचने की जरूरत है.

Poop Health Guide

आपका पेट कितना ठीक है, ये तीन बातें बता देंगी सबकुछ- Image Credit- Freepik

What Is Healthy Poop Scale In Hindi: ज्यादातर लोग सोचते ही नहीं कि टॉयलेट जाने का सही समय क्या है. बस दिन में कभी भी पेट साफ होने से मतलब है. लेकिन सिर्फ मल त्याग कर लेना काफी नहीं है, बल्कि इस बात पर भी गौर करना जरूरी है कि आप किस वक्त मल त्याग रहे हैं और आपका मल किस तरह का है. कई रिसर्च के मुताबिक, हमारा मल ही हेल्थ का पूरा रिपोर्ट कार्ड देने का काम करता है. मल की बनावट और इसकी स्थिति पेट के अंदर चल रही गतिविधियों या बीमारियों की जानकारी देने का काम करता है. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा बता रही हैं. कुछ ऐसी चीजें जिनकी मदद से अपने मल की हेल्थ के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.

कैसा होता है एक हेल्दी मल?

आमतौर पर हेल्दी मल डूब जाता है. इसकी बदबू सामान्य रहती है, लेकिन अगर इसमें से सड़ने की बदबू आ रही है तो इसका मतलब है क आपके पेट की हेल्थ ठीक नहीं है. वहीं, 2 बार बहाने पर यह बहुत ही आसानी से बह जाती है.

ये 3 संकेत देते हैं आपका रिपोर्ट कार्ड

मल का तैरना

अगर आपका मल तैरता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि इसमें गैस बन रही है. कई बार पेट खराब होने का संकेत भी देती है जैसे रात का खाना सही तरह से न पचना. हो सकता है कि आपका शरीर खाना ठीक से पच नहीं पा रहा है.

मल का गीला या चिपका हुआ होना

कई लोगों का मल त्याग करने के बाद जरूरत से ज्यादा चिपक जाता है. इसका मतलब है कि आपका पेट फैटी चीजों को सही तरह से पचा नहीं पा रहा है. हो सकता है कि आपके अंदर डाइजेस्टिव एंजाइम की कमी हो रही हो. ऐसे में मेथी का पानी पीना शुरू करें.

मल का जरूरत से ज्यादा बदबूदार होना

मल का बदबूदार होना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके पेट में कुछ गड़बड़ चल रही है. हो सकता है कि आपका खाना पेट सही तरह से डाइजेस्ट नहीं कर रहा हो. ऐसे में ज्यादा रात को खाना न खाएं और खाने के बाद टहल लगाएं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ