Drinking Water In Morning: कहते हैं जल ही जीवन है, फिर भी लोग पानी पीने से कतराते हैं या जितना पानी दिनभर में पीना चाहिए उतना नहीं पीते हैं. वहीं, लोग पानी पीने के सबसे अच्छे समय को इग्नोर करते हैं और खाली पेट सबसे पहले चाय या कॉफी पी लेते हैं जिससे सेहत को नुकसान होता है. आप यह गलती ना करें. सुबह खाली पेट (Empty Stomach) सबसे पहले पानी पीना आपकी कायापलट कर सकता है. यह शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण का भी यही कहना है कि सुबह उठकर पानी पीना फायदेमंद होता है. ऐसे में चलिए आचार्य बालकृष्ण से ही जानते हैं कि सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? जानिए सफेद बाल रोकने के लिए कौन सा विटामिन लेना चाहिए
सुबह बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि सभी को यह नियम बनाना चाहिए कि सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना ही है. इसे आयुर्वेद में ऊषापान और अमृतपान कहा जाता है. आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) की सलाह है कि सुबह उठकर आपको कम से कम 300 एमएल यानी एक गिलास पानी पीना है. अगर आप चाहे तो 2 या 3 गिलास भी पानी भी पी सकते हैं. अगर आप उठते ही शौच करते हैं तो शौच से आकर पानी पी सकते हैं या फिर पानी पीने के बाद शौच करने जाएं और फिर कुल्ला करें.
दूर होंगी ये दिक्कतें
- सुबह बासी मुंह पानी पीने (Basi Muh Pani Pina) पर गैस, कब्ज, एसिडिटी और इन दिक्कतों से होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं.
- मेटाबॉलिज्म को भी पानी के फायदे मिलते हैं. सुबह खाली पेट पानी पिया जाए तो इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होने में मदद मिलती है.
- खाली पेट पानी पीने पर शरीर से गंदे बैक्टीरिया फ्लश होकर निकल जाते हैं.
- बासी मुंह पानी पीने से पानी लिवर, किडनी और पेट सभी को साफ करता है और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है.
- खाली पेट पानी पीने पर स्किन की सेहत भी अच्छी रहती है. इससे स्किन पर हाइड्रेशन रहती है जिससे सेल रिपेयर होने में मदद मिलती है और त्वचा निखरती है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी पानी पिया जा सकता है.
क्या मुंह के बैक्टीरिया पेट में जाकर नुकसान पहुंचाते हैं
बासी मुंह पानी पीने को लेकर अक्सर ही लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या बासी मुंह पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया पेट में जाकर नुकसान पहुंचाने लगते हैं. इसका एक सीधा और सटीक जवाब है कि पेट के एसिड्स इतने प्रभावशाली होते हैं कि मुंह के बैक्टीरिया उसके सामने टिक नहीं पाते हैं. अगर बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पिया जाए तो मुंह के बैक्टीरिया पेट में जाते ही मर जाते हैं और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं.
यह भी पढ़ें – गंदे कॉलेस्ट्रोल को धमनियों से निचोड़कर बाहर निकाल देंगे ये फूड्स, जानिए क्या खाने पर कम होगा Bad Cholesterol
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
30 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines