खबर की मुख्य बातें:
- डॉक्टर आमतौर पर प्रतिदिन 6 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन यह नियम सभी पर लागू नहीं होता है.
- पानी शरीर के हर अंग के लिए आवश्यक है और पोषक तत्वों व ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है.
- पानी पाचन में सहायता करता है, कब्ज से बचाता है, ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है और शरीर का तापमान कंट्रोस करता है.
- पानी की मात्रा व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि, बाहरी तापमान, स्वास्थ्य स्थिति और ली जा रही दवाओं पर निर्भर करती है.
पानी न सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है. डॉक्टर भी अक्सर लोगों को सलाह देते हैं कि रोजाना व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ही चाहिए, ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े और गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो. ऐसे में आपने अक्सर सुना होगा कि हर व्यक्ति को दिनभर में 6 से 8 गिलास पानी पीना ही चाहिए, तभी जाकर शरीर को जरूरत के अनुसार पानी मिलेगा और शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होगा. लेकिन सवाल उठता है कि क्या ये 6 गिलास रूल सभी पर लागू होता है, क्या हर व्यक्ति को इतना ही पानी पीना चाहिए, ताकि सेहत बनी रहे?
यह भी पढ़ें: भारतीय थाली में कौन-सी चीज कम और कौन-सी ज्यादा होनी चाहिए? जानिए फिट रहने के लिए क्या करें
पानी सिर्फ प्यास नहीं बुझाता
अगर आप सोचते हैं कि पानी पीने से सिर्फ प्यास दूर होती है, तो ऐसा नहीं है. शरीर अच्छे तरीके से प्रक्रिया कर सकें इसके लिए पानी का महत्वपूर्ण योगदान होता है. Harvard Health Publishing के अनुसार, पानी हमारे शरीर के हर अंग के लिए जरूरी है और शरीर को ठीक से काम करने में मदद करता है. Harvard Medical School Special Health रिपोर्ट में सामने आया कि पानी हमारी जिंदगी के लिए कितना जरूरी है. रिपोर्ट के अनुसार, पानी के सेवन से कई महत्वपूर्ण काम होते हैं, इनमें;
- आपकी कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाना
- मूत्राशय से बैक्टीरिया को बाहर निकालना
- पाचन में मदद करना
- कब्ज से बचाना
- ब्लड प्रेशर को सामान्य रखना
- जोड़ों को सहारा देना
- अंगों और टिशू की सुरक्षा करना
- शरीर का तापमान कंट्रोल करना
- इलेक्ट्रोलाइट (सोडियम) का संतुलन बनाए रखना.
क्या पूरे दिन में सिर्फ 6-8 गिलास पानी पीना काफी है?
Harvards के अनुसार, आमतौर पर 6-8 गिलास सादा पानी पीना जरूरी होता है, लेकिन सभी पर ये नियम लागू नहीं होता है. किस व्यक्ति को कितना पानी पीने की जरूरत है, ये कई बातों पर निर्भर करती है.
शरीर कितना एक्टिव है
अगर कोई व्यक्ति भारी एक्सरसाइज करता होगा, तो उसका पसीना भी काफी बहता होगा, यानी पानी शरीर से कम हो रहा होगा. ऐसे में पूरे दिन सिर्फ 6-8 गिलास पानी पीना काफी नहीं है. शरीर की जरूरत का ख्याल रखते हुए ऐसे लोगों को पानी पीने की मात्रा में इजाफा करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी पैदा न हो.
बाहर का तापमान
पानी पीने की मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती है कि बाहर का तापमान कैसा है. यानी अगर बाहर बहुत ज्यादा गर्मी या फिर लू की स्थिति बनी हुई है, तो ज्यादा पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.
ओवर ऑल हेल्थ और दवाइयां
अगर आपको थायरॉइड की बीमारी या किडनी, लिवर या दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो बहुत ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही, अगर आप ऐसी दवाइयां ले रहे हैं जिनसे शरीर में पानी जमा होता है, जैसे कि नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs), ओपिएट दर्द निवारक दवाइयां और कुछ एंटीडिप्रेसेंट तो भी परेशानी बढ़ सकती है.
मुख्य निष्कर्ष क्या रहा?
कुल मिलाकर मुख्य निष्कर्ष ये रहा कि पानी की मात्रा हर व्यक्ति के लिए एक बराबर नहीं है. व्यक्ति की जरूरत, बाहर का तापमान, फिजिकल एक्टिविटी आदि कारणों से जरूरत बढ़ भी सकती है, इसलिए सिर्फ पूरे दिन 6-8 गिलास पानी पीना काफी नहीं है. साथ ही, उम्र भी मायने रखती है.
यह भी पढ़ें: रात में सोने से पहले फोन चलाते-चलाते सो जाते हैं? जानिए आपकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Harvard Health Publishing
First published on:
Know More: Editorial Guidelines