Health Tips: ऐसी कई दिक्कतें हैं जिन्हें दूर करने के लिए घर की ही चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. कहते हैं हमारी रसोई खजाने का पिटारा होती है और रसोई में हर समस्या का इलाज होता है. रसोई के मसाले सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से लेकर एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन, क्या आपको पता है काली मिर्च या हल्दी ही नहीं बल्कि नमक (Salt) भी बेहद फायदेमंद होता है. चुटकीभर नमक अगर कुछ सेकंड के लिए जीभ के नीचे रख लिया जाए तो यह आपकी एक बड़ी दिक्कत को दूर कर सकता है. यहां जानिए जीभ के नीचे नमक रखना किस तरह फायदेमंद होता है. इसका असर जानकर आप भी इस्तेमाल के लिए हो जाएंगे मजबूर.
यह भी पढ़ें- Garlic Benefits: 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?
जीभ के नीचे नमक रखने पर क्या होता है
अगर जीभ के नीचे एक चुटकी नमक रखा जाए और कुछ सेकंड इंतजार करने के बाद एक गिलास पानी पी लिया जाए तो इससे सिर का दर्द 5 मिनट में दूर हो जाता है. नमक में मौजूद सोडियम होता है जो ब्लड इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करता है और ब्रेन वेसल्स की सूजन को कम करता है. इससे ब्रेन को सिग्नल जाता है कि दर्द कम हो रहा है और दर्द का एहसास नहीं होता है. सिर का दर्द (Headache) दूर करने के लिए आपको फिर कभी दवा नहीं खानी पड़ेगी.
सिर के दर्द में आजमाकर देखें ये नुस्खे
पिएं पानी – हाइड्रेशन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है. ऐसे में पानी पीते रहने पर फायदा मिलता है. पानी पीने पर सिर दर्द की फ्रीक्वेंसी कम होती है, सिर दर्द ज्यादा देर तक नहीं रहता है और ज्यादा गंभीर रूप नहीं लेता है.
लहसुन आएगा काम – लहसुन में एलिसिन होता है. ऐसे में लहसुन खाने पर सिर का दर्द कम होता है और यह इंफ्लेमेशन कम होने लगती है. लहसुन को पानी में उबालकर इस पानी को पीने पर फायदा मिलता है.
अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक के सेवन से सिर का दर्द कम हो सकता है. सिरदर्द कम करने के लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालें और इस पानी को चाय की तरह चुस्कियां लेते हुए पिएं. अदरक की चाय पीने पर सिर का दर्द कम होने लगता है.
सिर पर लगाएं यह लेप
सिरदर्द दूर करने में लौंग के भी फायदे नजर आते हैं. लौंग के तेल का इस्तेमाल खासतौर से सिर का दर्द दूर करने में असरदार होता है. एक चम्मच नारियल के तेल में कुछ बूंदे लौंग के तेल की डालें और इसमें एक चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें. इस पेस्ट को माथे पर लगाएं और किसी साफ रुमाल को सिर पर रखें. इससे सिर का दर्द कम होने में मदद मिलता है.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines