हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डेंगू के मौसम में ये संकेत न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया सुबह शरीर में होंगे कुछ बदलाव

Dengue Symptoms: बारिश के मौसम में अगर सुबह उठते ही तेज बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, सिरदर्द या आंखों के पीछे दर्द जैसे लक्षण महसूस हों तो इन्हें नजरअंदाज न करें. समय पर टेस्ट कराएं और सही इलाज से डेंगू की बीमारी दूर करें. 

विज्ञापन
देश में लगातार बढ़ते डेंगू के खतरे के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. Image Credit- News24

Dengue Kyu Hota Hai: बारिश के मौसम में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है और समय पर पहचान न होने पर गंभीर रूप ले सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के शुरुआती लक्षण कई बार सुबह उठते ही महसूस किया जा सकता है. ऐसे संकेतों को नॉर्मल वायरल या थकान समझकर नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. आप अपनी सेहत पर खास ध्यान दें और कुछ भी बदलाव नजर आने पर डॉक्टर से बात करें. इससे पहले आइए जानते हैं कि सुबह शरीर में कौन-से बदलाव डेंगू की ओर इशारा कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं

सुबह उठते ही तेज बुखार महसूस होना

डेंगू का सबसे आम लक्षण अचानक तेज बुखार आना है. कई लोगों को सुबह उठते समय शरीर ज्यादा गर्म महसूस होता है और तापमान 102 से 104 तक पहुंच सकता है. अगर बुखार के साथ कंपकंपी या कमजोरी भी हो तो डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन

शरीर और जोड़ों में दर्द होना 

डेंगू को कई बार ब्रेक बोन फीवर भी कहा जाता है क्योंकि इसमें हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों में काफी दर्द हो सकता है. सुबह बिस्तर से उठते समय शरीर अकड़ा हुआ महसूस होना या चलने में दर्द होना शुरुआती संकेत हो सकते हैं. 

सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द होना 

अगर सुबह उठते ही तेज सिरदर्द हो और आंखों के पीछे दर्द या दबाव महसूस हो तो इसे हल्के में न लें. यह डेंगू के नॉर्मल लक्षणों में शामिल है. रातभर आराम करने के बाद भी यदि सुबह उठते ही बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, शरीर में एनर्जी न हो तो परेशानी हो सकती है. 

विज्ञापन

स्किन पर लाल चकत्ते होना 

कुछ मरीजों में बुखार शुरू होने के कुछ दिनों बाद स्किन पर लाल दाने या चकत्ते दिखाई देने लगते हैं. अगर इनके साथ बुखार और शरीर दर्द भी हो तो तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए. इसके अलावा, सुबह उठते ही मतली महसूस होना, उल्टी जैसा लगना या भूख न लगना भी डेंगू के शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकता है. 

कब चीजें हो सकती है खतरनाक? 

अगर तेज बुखार के साथ बार-बार उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, पेट में तेज दर्द, मसूड़ों या नाक से खून आना, ज्यादा सुस्ती या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल जाएं. ये गंभीर डेंगू के संकेत हो सकते हैं और इलाज की जरूरत होती है. 

विज्ञापन

डेंगू से कैसे बचा जा सकता है? 

  • आप घर पर या अपने आसपास पानी का ध्यान रखें. अगर कहीं पानी भरने या डेंगू के मच्छर पैदा होना का खतरा है तो इसे साफ करें. 
  • बाहर जब भी जाएं तो पूरे कपड़े पहनें. ऊपर के टॉप की पूरी बांह वाले कपड़े सेलेक्ट करें. इससे मच्छर काटने का खतरा रह सकता है. 
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें. अब खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं.

इसे भी पढ़ें- लहसुन की 1 कली खाने से क्या होता है? महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola