इंसानों में डायबिटीज, कैंसर, मोतियाबिंद और दिल से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी कई बीमारियां जंगली जानवरों में भी देखी जा रही हैं? हाल ही में गोरखपुर के चिड़ियाघर से सामने आई कुछ घटनाओं ने इस सवाल को फिर चर्चा में लाकर खड़ा कर दिया. हैरानी की बात तो है कि यहां पर मौजूद एक तेंदुए में डायबिटीज, एक तेंदुए में कैंसर, एक शेर में दौरे और एक बाघिन में गंभीर मोतियाबिंद आदि की समस्या देखने को मिली है. हालांकि, जू बायोलॉजी में प्रकाशित एक सर्वे में अमेरिका के चिड़ियाघरों में रखे प्राइमेट्स में डायबिटीज के मामलों का अध्ययन किया गया था. इस दौरान जानवरों में कई तरह की बीमारियां देखी गई थीं. हालांकि, सीधे तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि जानवरों को इंसानों की बीमारियां लग रही हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है
क्या जानवरों को सच में डायबिटीज हो सकती है?
गोरखपुर चिड़ियाघर में ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक शोधों में कई जानवरों में डायबिटीज या डायबिटीज जैसी मेटाबॉलिक समस्या के मामले दर्ज किए गए हैं. जू बायोलॉजी पत्रिका ने एक सर्वे किए, जिसमें जिन संस्थानों ने जवाब दिया, उनमें करीब 30% ने बताया कि उनके कलेक्शन में कम से कम एक डायबिटिक जानवर मौजूद है. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि शुगर जैसी बीमारियां जानवरों को भी हो सकती हैं.
तेंदुए और शेर में ऐसी बीमारी कैसे हो सकती है?
गोरखपुर चिड़ियाघर में सामने आए मामले के मुताबिक, एक तेंदुए को डायबिटीज, एक तेंदुए की कैंसर से मौत, एक शेर को दौरे और एक बाघिन की आंखों की रोशनी मोतियाबिंद की वजह से जा सकती है. ऐसा जानवरों को कैद रखने और कम चलने की वजह से हो सकता है. लेकिन यहां एक जरूरी फर्क समझना होगा कि हर बीमारी का कारण कैद या इंसानी डाइट ही हो, ऐसा वैज्ञानिक रूप से कहना सही नहीं है.
रिसर्च में डाइट बदलने से डायबिटीज के संकेत हुए कम
पहले भी जानवरों में टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारी के संकेत मिले थे. शुरुआत में जानवरों का वजन, ब्लड ग्लूकोज, फ्रुक्टोसामाइन और कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल नहीं था. जब उनकी डाइट में बदलाव किया गया तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है.
क्या सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, कैंसर भी होता है?
जानवरों में कैंसर जैसी बीमारी भी देखी जा रही है. चिड़ियाघरों में रखे गए जंगली जानवरों में अलग-अलग तरह के ट्यूमर और कैंसर दर्ज किए गए हैं. 2024 में Zoo Biology में प्रकाशित एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि चिड़ियाघर के जानवरों में कैंसर को समझते समय उनकी उम्र को ध्यान में रखना जरूरी है.
क्या इंसानों जैसी बीमारियां जानवरों से इंसानों में फैल सकती हैं?
यहां डायबिटीज जैसी बीमारी को समझना जरूरी है, क्योंकि यह वायरल नहीं है. कैंसर या मोतियाबिंद जैसी बीमारियां भी फैलने वाली नहीं होती हैं. इसलिए कोई बीमारी इंसानों से जानवरों तक नहीं फैलती है. हालांकि, जानवरों को यह बीमारियां खराब लाइफस्टाइल की वजह से हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- मुंह के किस-किस हिस्से में होता है ओरल कैंसर? जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण और किस तरह होती है जांच
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
9 mins agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
18 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
20 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
22 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Zoo biology journal, Zoo Biology 2023 Report
First published on:
Know More: Editorial Guidelines