Air Pollution Effects: प्रदूषित हवा से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला अंग फेफड़े हैं लेकिन वायु प्रदूषण के प्रभाव फेफड़ों तक ही सीमित नहीं हैं. इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियारी साइंसेस के डायरेक्टर डॉ. शिव कुमार सरिन का कहना है कि वायु प्रदूषण लिवर (Liver) के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना कि यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है. वायु प्रदूषण से हानिकारक कंपाउंड्स लिवर में जाते हैं. मेटाबॉलिज्म एक ही है. ऐसे में ये कंपाउड्स फेफड़े में जाते हैं और जो बच जाते हैं वो लिवर में जाने लगते हैं. शुरुआती लक्षण फेफड़े में दिखते हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन इसके लॉन्ग टर्म प्रभाव लिवर पर भी पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें – मस्तिष्क के लिए 4 खतरे क्या हैं? डॉक्टर ने बताया आपकी ये आदतें दिमाग को डैमेज करती हैं
वायु प्रदूषण का लिवर पर प्रभाव
इंफ्लेमेशन हो सकती है – वायु प्रदूषण के कारण लिवर में सूजन हो सकती है. वायु प्रदूषण के हानिकारक पार्टिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं जिससे लिवर सेल्स डैमेज हो सकती हैं.
टिशू डैमेज – वायु प्रदूषण की वजह से लिवर सेल और टिशू डैमेज हो सकते हैं. इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
बीमारियों का खतरा बढ़ता – लंबे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने के कारण लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों (Liver Disease) की संभावना बढ़ जाती है. इससे लिवर फाइब्रोसिस या हेपेटॉसेलुरल कार्सिनोमा हो सकता है.
DNA डैमेज – कुछ पॉल्यूटेंट्स डीएनए को डैमेज कर सकते हैं. इससे कैंसर (Liver Cancer) होने की संभावना बढ़ सकती है.
लिवर खराब होने पर क्या होता है
- लिवर खराब होने पर लिवर बाइल जूस सही तरह से प्रोड्यूस या आंतों तक डिलीवर नहीं कर पाता है. इससे बाइल जूस ब्लडस्ट्रीम में फैलने लगते हैं.
- त्वचा पीली पड़ने लगती है, आंखों में पीलापन नजर आता है और पीलिया हो सकता है.
- पेशाब का रंग गाढ़ा नजर आने लगता है. कई बार पेशाब में खून की लीकेज होने से खून नजर आने लगता है.
- मसल लॉस होने लगता है और बिना किसी वजह के वजन कम होना शुरू हो सकता है.
- पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. खासतौर पर फैटी चीजें पचाने में दिक्कत आती है.
- नाखून पर भी लिवर डैमेज के प्रभाव दिख सकते हैं. इससे नाखूनों की शेप चम्मच के आकार की दिख सकती है.
- आसानी से खरोंच लग जाती है और खून निकलने लगता है.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
2 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
2 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
6 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
7 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
11 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines