AIDS Ke Lakshan: बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi) इलाके को लेकर खबर फैली कि जिले में 7400 लोग HIV पॉजीटिव पाए गए हैं. लेकिन, इसपर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना ने आधिकारिक खण्डन जारी किया है. समिति के अनुसार, जो आंकड़े बताए जा रहे हैं वे सही नहीं है. सही आंकड़ों के मुताबिक बीते 20 वर्षों 6900 HIV पॉजीटिव मरीज पंजीकृत हुए हैं जो इलाज के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं. लेकिन एड्स बीमारी असल में है क्या, कैसे फैलती है और इसे लेकर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, यहां जानिए.
AIDS और HIV क्या है
AIDS यानी एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम HIV यानी ह्यूमन डेफिशिएंसी वायरस के कारण होने वाली बीमारी है. एचआईवी पॉजीटिव होने का मतलब है कि व्यक्ति के शरीर में यह वायरस जा चुका है और इसकी पहचान करके सही समय पर इलाज ना किया जाए तो इससे एड्स हो सकता है. एचआईवी कभी ना ठीक होने वाला वायरस है लेकिन इसे मैनेज करते हुए इसके साथ लंबे समय तक जिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Brain Tumor का पहला लक्षण क्या होता है? मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है
एड्स कितने दिन में पता चलता है?
एचआईवी पॉजीटिव होने के बाद अगले 2 से 4 हफ्तों में शरीर पर एड्स के शुरुआती लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं. इन लक्षणों की पहचान समय रहते करने पर एड्स को मैनेज किया जा सकता है.
HIV पॉजीटिव होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
एचआईवी पॉजीटिव होने या एड्स होने के शुरुआती लक्षण (AIDS Early Symptoms) कुछ इस तरह के होते हैं –
- इंफेक्शन के 2 से 4 हफ्तों में बुखार आ जाता है.
- सिर में दर्द रहने लगता है.
- शरीर पर कहीं भी रैशेज हो जाते हैं.
- मसल्स और जोड़ों में दर्द रहने लगता है.
- गले में खराश रहने लगती है और मुंह में छाले हो जाते हैं.
- लिंफ ग्लैंड्स सूज जाती है, खासकर गले में ऐसा होता है.
- दस्त लग सकता है.
- बिना किसी वजह अचानक ही वजन कम होने लगता है.
- खांसी आती है.
- ठंडे पसीने आने लगते हैं.
- शरीर में कमजोरी (Weakness) महसूस होती है.
- त्वचा पर दाने निकलने लगते हैं.
एड्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है?
एचआईवी से संक्रमित या एड्स से पीड़ित व्यक्ति के संक्रमित बॉडिली फ्लुइड (Bodily Fluids) के संपर्क में आने पर एड्स होता है. ये फ्लुइड्स खून, सीमेन (Semen), वजाइनल फ्लुइड्स, ब्रेस्टमिल्क या रेक्टल फ्लुइड हो सकता है.
- असुरक्षित सेक्स करने पर एड्स हो सकता है.
- संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल सेक्स (Oral Sex) करने पर एड्स फैलता है.
- संक्रमित व्यक्ति को जो सीरींज लगाई गई है अगर वही किसी दूसरे व्यक्ति को लगा दी जाए तो एड्स हो सकता है.
- एड्स से पीड़ित मां से बच्चे को एड्स हो सकता है. यह जन्म के दौरान या स्तनपान से हो सकता है.
किन चीजों से AIDS नहीं फैलता है
एड्स से संक्रमित व्यक्ति को किस (Kiss) करने पर, उसके साथ बैठकर खाना खाने पर, हाथ मिलाने पर, एक ही घर में रहने पर या फिर खांसने या छींकने से दूसरे व्यक्ति को एड्स नहीं होता है.
क्या एचआईवी पॉजिटिव सामान्य जीवन जी सकते हैं?
अगर व्यक्ति को एकबार एचआईवी हो जाए तो व्यक्ति उम्रभर इससे संक्रमित रहता है. एचआईवी या एड्स से पूरी तरह छुटकारा नहीं पाया जा सकता है लेकिन व्यक्ति इसके साथ जीना सीख लेता है. एड्स होने पर व्यक्ति अलग-अलग बीमारियों का शिकार होने लगता है और इसमें इन बीमारियों को ठीक करने की दवा खाई जाती है लेकिन एड्स का कोई इलाज नहीं है. अगर ट्रीटमेंट (AIDS Treatment) सही तरह से करवाया जाए तो व्यक्ति सामान्य लोगों की तरह ही जीवन व्यतीत करने की कोशिश कर सकता है.
यह भी पढ़ें – कॉपर टी लगवाने के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग होती है? डॉक्टर ने बताया Copper T लगाने के बाद खून आना नॉर्मल है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
13 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
16 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
16 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
19 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
20 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
22 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
23 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines