Isabgol Benefits In Constipation: ईसबगोल को फिलियम हस्क कहते हैं. आम भाषा में यह ईसबगोल की भूसी (Isabgol Ki Bhusi) कहलाती है. ईसबगोल नेचुरल सोल्यूबल फाइबर है जो बाउल मूवमेंट्स को रेग्यूलेट करता है. ईसबगोल गट माइक्रोबायोटा को सपोर्ट करता है और आंतों की सेल्स को भी इससे फायदा मिलता है. यह जेंटल बल्किंग एजेंट की तरह काम करता है और इसका सही तरह से सेवन किया जाए तो यह कब्ज (Constipation) की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में असरदार होता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह ईसबगोल का सेवन करने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. आप भी एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं.
कब्ज दूर करने के लिए कैसे लें ईसबगोल | How To Use Isabgol For Constipation
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि ईसबगोल का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह दस्त और कब्ज (Kabj) दोनों ही दिक्कतों में फायदा देता है. ईसबगोल में पानी मिलाया जाता है तो यह पानी को सोख लेता है. अगर आपको कब्ज है तो 10 ग्राम ईसबगोल यानी तकरीबन एक चम्मच भरकर ईसबगोल को आधा गिलास गर्म दूध या पानी के साथ मिलाएं और अच्छे से मिलाकर पी लें. आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि इसे रात के समय पीकर सोएं. कब्ज की दिक्कत दूर हो जाएगी.
ये भी हैं ईसबगोल के फायदे
एसिडिटी – इसबगोल को ठंडे दूध में मिलाकर पी लिया जाए तो इससे एसिडिटी की दिक्कत दूर हो सकती है.
वजन कम करना – खाना खाने से आधा घंटा पहले हल्के गर्म पानी में एक चम्मच ईसबगोल मिलाकर पिया जाए तो इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है. ध्यान रहे इसका जरूरत से ज्यादा सेवन ना किया जाए.
दस्त की दिक्कत – कब्ज के अलावा दस्त की दिक्कत में भी ईसबगोल फायदेमंद होता है. एक चम्मच ईसबगोल को दही में मिलाकर खाने पर गट बैक्टीरिया दूर होते हैं और लूज मोशन रुक जाते हैं.
कॉलेस्ट्रोल कम करना – एक गिलास पानी में एक चम्मच ईसबगोल डालकर खाने के बाद पीने पर यह हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने में असरदार हो सकता है.
यह भी पढ़ें – मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? यहां जानिए स्टेज 1 माउथ कैंसर क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines