How to stop bloating after drinking water: अच्छी सेहत के लिए शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि वे जब भी पानी पीते हैं, उनके पेट में भारीपन का एहसास बढ़ जाता है या पानी पीते ही पेट फूल जाता है. अगर आप भी अक्सर ऐसा महसूस करते हैं, तो ये कुछ आम गलतियों के चलते हो सकता है. इसे लेकर मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पोषण विशेषज्ञ ने कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताया है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पानी पीने (Drinking Water) का सही तरीका.
पानी पीते हुए न करें ये गलती
जल्दी-जल्दी पानी न पिएं
न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, बहुत से लोग एकदम तेजी से, बिना रुके पानी पी लेते हैं. इससे शरीर को पानी को सही से अवशोषित करने का समय नहीं मिलता. इस स्थिति में पेट में गैस (Gas) या भारीपन का एहसास बढ़ जाता है. ऐसे में पानी हमेशा धीरे-धीरे, छोटे-छोटे घूंट में पीना चाहिए, ताकि शरीर उसे आराम से सोख सके.
यह भी पढ़ें- चूहे मारने की दवा घर पर बनाएं इस तरह, Rats का खात्मा कर देंगी घर की ये चीजें
फ्रिज का ठंडा पानी पीना
गर्मी में ठंडा पानी बहुत सुकून देता है, लेकिन यह पेट के लिए अच्छा नहीं होता. बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और ब्लोटिंग हो सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, हमेशा नॉर्मल या हल्का गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है.
खाने से पहले या बाद में पानी पीना
खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से पाचन रस (Digestive Juice) पतले हो जाते हैं. इससे खाना पचने में दिक्कत होती है, जिससे पेट में गैस या पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, खाना खाने के 30 मिनट पहले या बाद में ही पानी पीना सही रहता है.
शाम के बाद बहुत ज्यादा पानी पीना
श्वेता शाह बताती हैं कि शाम के बाद बहुत ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं है. इससे भी पेट फूलने की शिकायत बढ़ सकती है. साथ ही बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है और नींद भी खराब हो सकती है.
फिर कब पिएं पानी?
न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, हर व्यक्ति को रोज 3 लीटर या 8 गिलास पानी पीने की जरूरत नहीं होती. यह शरीर, मौसम और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है. इसलिए जब प्यास लगे केवल तभी पानी पिएं. पानी जीवन का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन इसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है. सही समय और सही मात्रा में पानी पीने से न केवल ब्लोटिंग से बचा जा सकता है, बल्कि पाचन और ऊर्जा स्तर भी बेहतर रहते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर की दवा लेने का सही समय क्या है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई Blood Pressure की सही डोज
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
4 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines