Swelling Remedies: शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होना इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर अंदरूनी रूप से किसी परेशानी से गुजर रहा है. इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहा जाता है. चोट लगने के अलावा लंबे समय तक खड़े रहना, नमक का अधिक सेवन और किडनी या लिवर की समस्या भी सूजन का कारण बन सकती है. ऐसे में बाबा रामदेव से जानिए सूजन से लड़ने के लिए क्या करना चाहिए. योगगुरु बाबा रामदेव बता रहे हैं सूजन से छुटकारा दिलाने में क्या-क्या काम आ सकता है. यहां जानिए योग से लेकर खानपान और आयुर्वेदिक उपाय किस तरह सूजन कम करने में असरदार होते हैं.
यह भी पढ़ें – मूली खाने का सही समय क्या है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस समय Radish खाने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
सूजन कम करने के लिए क्या करें
बाबा रामदेव बताते हैं कि सूजन शरीर में कहीं भी हो सकती है. कुछ लोगों को चेहरे पर सूजन होती है, किसी को पैरों में सूजन हो जाती है तो किसी को घुटनों में सूजन होती है. शरीर में कहीं पर भी सूजन होने का मतलब है कि शरीर में कहीं ना कहीं किसी तरह का इंफेक्शन हो रहा है. पूरे शरीर में अगर कहीं पर भी इंफेक्शन होगा तो सूजन होने लगेगी, जैसे फेफड़े में दिक्कत हो तो फेफड़े में सूजन हो जाएगी, नस या नाड़ियों में गड़बड़ चल रही है तो वहां सूजन हो जाएगी और इसी तरह हड्डियों या मांसपेशियों में कुछ गड़बड़ हो तो सूजन नजर आने लगेगी.
पैरों में सूजन होने का सबसे बड़ा कारण किडनी या थाइराइड की गड़बड़ी हो सकता है. लिवर की खराबी भी शरीर में सूजन की वजह बन सकती है.
सूजन दूर करने के लिए योग
सूजन कम करने के लिए नियमित रूप से 10 से 15 मिनट कपालभाति प्राणायाम करें. इसके साथ ही अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने पर फायदा मिलता है. इन दोनों योग से शरीर में किसी तरह की सूजन नहीं होती है और शरीर स्वस्थ रहता है.
एक्स्ट्रा फ्लुइड निकालने के लिए करें ये काम
वॉटर रिटेंशन और किडनी की समस्या के कारण शरीर में सूजन आती है. ऐसे में शरीर में जमे एक्स्ट्रा पानी को निकालने के लिए कुछ दिन के लिए नमक का सेवन बंद कर दीजिए. नमक ना खाने से आपकी किडनी भी अच्छी होगी, लिवर भी अच्छा होगा और थायराइड के लिए भी यह लाभकारी होगा. बाबा रामदेव बताते हैं कि जब आप नमक नहीं खाते हैं तो शरीर का एक्सेस वॉटर अपनेआप निकल जाता है.
बाबा रामदेव कहते हैं कि ऐसी चीजें खाएं जिनसे आपको पेशाब ज्यादा आए. जौ का आटा खाएं या जौ का दलिया बनाकर खाएं. यह सूजन कम करने में फायदेमंद होता है.
सूजन दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
गोखरू, पुनर्नवा व वरूण की छाल सूजन कम करने में असरदार होती है. गोखरू को भिगोकर इसका पानी पिया जा सकता है, पुनर्नवा क्वाथ को उबालकर पी सकते हैं. वरूण की छाल के प्रयोग से भी सूजन कम होती है.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
डायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
24 mins agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
19 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines