हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 का होते ही घुटनों में होने लगा है दर्द तो रोजाना करें ये काम, डॉक्टर ने कहा जोड़ों की सूजन भी हो जाएगी कम

Joint Pain Home Remedies: घुटने में दर्द होना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है या यह उम्र बढ़ने के कारण होता है. ऐसे में डॉक्टर से जानिए घुटने में दर्द रहने लगे तो इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
घुटनों में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करें? Image Credits - Pexels

Joint Pain In 40s: उम्र बढ़ने के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी व्यक्ति को घेरने लगती हैं. इन्हीं दिक्कतों में से एक है घुटनों में दर्द होना. ओर्थोपेडिक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने इसी बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और एक्सप्लेन किया है कि 40 की उम्र में घुटनों में दर्द (Knee Pain) क्यों होता है. डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप 40 की उम्र के हो गए हैं और आपके घुटनों में दर्द शुरू हो गया है, खासकर जमीन से बैठकर उठने में और सीढ़ियां चढ़ने में दर्द होने लगा है तो यह ओस्टियोआर्थराइटिस की शुरुआत है. इसका मतलब है कि आपके घुटनों में ग्रीस की कमी हो गई है और कार्टिलेज का डिजनरेशन चालू हो गया है. यह आमतौर पर 40 की उम्र के आस-पास शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें – रोज नींद नहीं हो रही पूरी तो दिमाग पर हो सकता है ऐसा असर, जानिए नींद की कमी से क्या होता है

घुटनों के दर्द से बचने के लिए क्या करें

मोटापा कंट्रोल

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप उम्र बढ़ने के साथ घुटनों की बीमारियों से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि दर्द ना हो तो सबसे पहले अपना वजन कंट्रोल करने पर ध्यान दें. अगर आप ओवरवेट हैं तो खासकर अपने वजन को कम करने की कोशिश करें.

एक्सरसाइज करना

विज्ञापन

अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो अब आपको अपने घुटनों को स्ट्रॉन्ग करने के लिए एक्सरसाइज करनी होगी. आपको अपने घुटनों की क्वाड्रिसेप्स मसल्स को स्ट्रॉन्ग करना होगा जिसके लिए अलग से एक्सरसाइज होती हैं जो आपको नियमित रूप से करनी होंगी. इससे घुटने पर स्ट्रेस कम पड़ेगा और दर्द कम होने लगेगा.

दर्द वाली एक्टिविटी से दूरी बनाना

विज्ञापन

जिन भी एक्टिविटीज से आपको घुटनों में दर्द होता है उन्हें कम करें, जैसे नीचे बैठना या सीढ़ियों पर ज्यादा चढ़ना. इन एक्टिविटीज को जहां तक हो सके कंट्रोल कीजिए. लेवल वॉकिंग और टहलने से बिल्कुल परहेज ना करें. इससे घुटने को डैमेज नहीं होता है.

घुटनों के लिए सप्लीमेंट्स लेना

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह है कि घुटनों का दर्द दूर रखने के लिए और घुटनों को मजबूत बनाने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स लेने भी जरूरी हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जो फिश ऑयल, अखरोट या अलसी के बीजों से मिलता है लेना शुरू करें. इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें जैसे हल्दी वाला दूध वगैरह.

इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने जिंदगी भर आपके साथ चलने चाहिए. इसीलिए कम उम्र से ही घुटनों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

विज्ञापन

ओस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण क्या हैं?

  • ओस्टियोआर्थराइटिस जोड़ों का रोग है जिसमें जोड़ों में दर्द रहने लहगता है.
  • इससे जोड़ों में अकड़न महसूस होती है.
  • जोड़ों से कटकट की आवाज आ सकती है.
  • घुटनों की गतिशीलता कम होने लगती है.
  • उठते-बैठते हुए घुटनों में दर्द रहने लगता है.

यह भी पढ़ें – लिवर फेल होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, डॉक्टर ने बताए Liver Failure के लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola