डिप्रेशन यानी अवसाद एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के दिमाग या सोच को इफेक्ट करती है. इस दौरान, इंसान के सोचने, महसूस करने, सोने, खाने और रोज के काम करने की एनर्जी को इफेक्ट करती है. यह बीमारी सिर्फ उदास रहने तक नहीं है. बल्कि इसके दूसरे लक्षणों को पहचानना और समय पर मदद लेना जरूरी है. हालांकि, ज्यादातर लोग डिप्रेशन को स्ट्रेस समझ लेते हैं, जिससे आगे जाकर कई तरह की परेशानियां होती हैं. मगर आप इसे नॉर्मल स्ट्रेस समझकर नजरअंदाज न करें. वहीं, कुछ लोग अपने आसपास किसी इंसान के बिहेवियर में चेंज देखने के बावजूद यह समझ नहीं पाते कि वह किस मेंटल स्टेज से गुजर रहा है. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो एम्स के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश सागर डिप्रेशन के लक्षण और इसका सही इलाज क्या है.
इसे भी पढ़ें- आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने बताया कहा होती हैं गलतियां
डिप्रेशन क्या होता है?
डिप्रेशन यानी अवसाद मेंटल प्रॉब्लम है, जो इंसान के सोच को इफेक्ट करता है. इस दौरान इंसान लंबे समय तक उदासी, निराशा या खालीपन महसूस कर सकता है. इसके अलावा, जिन चीजों को करने में पहले खुशी मिलती थी, उनमें भी उसकी दिलचस्पी कम होने लगती है. डिप्रेशन का असर सिर्फ इंसान के मूड पर ही नहीं, बल्कि उसकी नींद, भूख और रिश्तों पर भी पड़ता है.
डिप्रेशन की पहचान कैसे करें?
अगर आपको या आपके किसी खास इंसान को लगातार 2 हफ्तों से ज्यादा वक्त तक ये लक्षण महसूस हो रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें.
- दास या भारी मन रहना
- काम या पसंदीदा चीजों में मन न लगना
- थकावट महसूस होना
- नींद या भूख कम लगना
- गिल्ट महसूस होना
- किसी काम में मन न लगना
कितने समय तक लक्षण रहने पर डिप्रेशन का शक होता है?
डिप्रेशन के लक्षण आमतौर पर दिन के ज्यादातर समय, लगभग रोजाना, कम से कम दो हफ्ते तक बने रह सकते हैं. लगातार उदासी या पहले पसंद आने वाली एक्टिविटी कम होना भी नजर आ सकता है.
डिप्रेशन के लक्षण दिखने पर क्या करें?
- अगर आपको खुद में या अपने किसी करीबी में ऐसे बदलाव दिखाई देते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
- अपने किसी दोस्त से बात करके इस समस्या को लेकर बात करें. अपने इमोशन को कंट्रोल न करें और इसका इजहार करें.
- अगर आपका कोई करीबी परेशान है तो उसकी बात बिना कुछ बोले सुनें और उसे मदद लेने के लिए बढ़ावा दें.
- बिना डॉक्टर की सलाह के मेंटल हेल्थ से जुड़ी दवाओं को बंद या शुरू न करें. इससे आपको परेशानी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- Dental Health: आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines