हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार-बार यूटीआई क्यों होता है? डॉक्टर ने बताया ये 7 गलतियां बनती हैं UTI की वजह

UTI Symptoms: महिलाओं को यूटीआई ज्यादा होता है जिसकी वजह बनती हैं रोजमर्रा की कुछ गलतियां. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि कुछ कामों को करने से परहेज करने पर मूत्राशय के संक्रमण की संभावना कम हो जाती है.

विज्ञापन
लड़कियों में यूटीआई होने का मुख्य कारण क्या है?

Urinary Tract Infection: मूत्राशय का संक्रमण यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ब्लैडर ही नहीं बल्कि मूत्रनली, मूत्रमार्ग और किडनी में होने वाला इंफेक्शन है जो बैक्टीरिया के मूत्राशय या मूत्रमार्ग में जाने से होता है. यह इंफेक्शन महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है जिसकी वजह महिलाओं की ही छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं. इसी बारे में बता रही हैं डॉ. सुप्रिया पूनिया. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन (UTI) किन गलतियों के कारण हो सकता है और किस तरह इस इंफेक्शन को होने से रोका जा सकता है. आप भी जानिए मूत्राशय के संक्रमण से कैसे बचें और इस इंफेक्शन के लक्षण और बचाव क्या हैं.

यह भी पढ़ें – प्रेग्नेंट महिला को घर के कौन से काम नहीं करने चाहिए? डॉक्टर ने कहा इन बातों का ख्याल रखना है जरूरी

UTI की वजह बनती हैं ये गलतियां

पेशाब के बाद त्वचा पोंछने का गलत तरीका – पेशाब करने के बाद त्वचा को पीछे से आगे की तरफ नहीं बल्कि आगे से पीछे की तरफ साफ करें. इससे एनस (Anus) से बैक्टीरिया मूत्राशय में नहीं आते. अगर एनस से होते हुए वजाइना (Vagina) की तरफ टिशू करके पोंछा जाए तो इससे बैक्टीरिया मूत्राशय तक आ सकते हैं.

विज्ञापन

अंडरगार्मेंट्स अंदर सुखाना – अक्सर ही लड़कियां अपने अंडरगार्मेंट्स बाथरूम में ही सुखा देती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए. इसके बजाय अंडरगार्मेंट्स को हमेशा धूप में सूखने के लिए डालना चाहिए. नेचुरल सनलाइट फंगस और बैक्टीरिया को मार देती है.

सही तरह से अंडरगार्मेंट्स ना धोना – अंडरगार्मेंट्स को अलग डिटर्जेंट से वॉश करना चाहिए. नॉर्मल डिटर्जेंट में केमिकल्स होते हैं. इसमें पैराबेन और सल्फेट्स होते हैं. ये फैबरिक को ही नहीं बल्कि स्किन के नेचुरल पीएच बैलेंस को भी डैमेज करता है जिससे रैशेज, खुजली और जलन (Burning Sensation) हो सकती है. इससे हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है.

विज्ञापन

गंदा अंडरवियर पहनना – डॉक्टर की सलाह है कि रोजाना साफ धुला हुआ अंडरवियर ही पहनना चाहिए. मॉइस्चर इंफेक्शन का बेस्ट फ्रेंड होता है. इसीलिए साफ और सूखा अंडरवियर पहनना जरूरी है.

फैंसी वैजाइनल वॉश का इस्तेमाल – डॉक्टर बताती हैं कि फैंसी वैजाइनल वॉश से स्किन का नेचुरल पीएच डिस्टर्ब होता है.

विज्ञापन

अपना तौलिया या अंडरवियर शेयर करना – आपको अपना तौलिया या अंडरवियर कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए. ये इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं.

पेशाब रोकना – मूत्राशय का संक्रमण रोकने की सबसे बड़ी वजह बन सकता है आपका पेशाब रोकना. कभी भी पेशाब नहीं रोकना चाहिए और दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इससे यूटीआई दूर रहता है.

विज्ञापन

मूत्राशय के संक्रमण के लक्षण

  • UTI होने पर पेशाब करते समय जलन महसूस होती है
  • बार-बार पेशाब आने लगता है
  • कई बार पेशाब करने की इच्छा होती है लेकिन मूत्राशय खाली होता है
  • पेशाब में खून (Blood In Urine) आ सकता है
  • पेशाब करते समय पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है
  • किडनी में अगर इंफेक्शन हुआ है तो बुखार आ सकता है, सर्दी महसूस हो सकती है, कमर में दर्द हो सकता है
  • जी मितलाता है और उल्टी आ सकती है.

UTI किसे ज्यादा होता है

विज्ञापन

जिन लोगों को पहले भी मूत्राशय का इंफेक्शन ज्यादा होता है उन्हें यह इंफेक्शन दोबारा हो सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान यह इंफेक्शन ज्यादा होता है, सेक्शुअल एक्टिविटी से या फिर यूरिनरटी ट्रैक्ट में किसी दिक्कत से यह इंफेक्शन हो सकता है. अगर हाइजीन अच्छा ना हो तो यूटीआई हो सकता है.

UTI का ट्रीटमेंट

विज्ञापन
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर मेडिकल हेल्प ली जाती है. डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाइयां खाने के लिए दे सकते हैं.
  • अगर किसी तरह का साइड इफेक्ट हो तो उसकी दवाइयां दी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें – बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola