Children’s Health: बच्चे अक्सर ही खेलते-कूदते हुए गिर जाते हैं. कभी वे सीढ़ियों से गिरते हैं तो कभी पलंग से नीचे गिर जाते हैं. बच्चे को अगर किसी तरह की बाहरी चोट हो तो पैरेंट्स उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब गिरने के कारण बच्चे को किसी तरह की अंदरूनी चोट आई हो. अंदरूनी चोट दिखाई नहीं देती लेकिन इसके कुछ लक्षण जरूर नजर आते हैं. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे के गिरने के बाद वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – नसों को साफ करती है यह हरी चटनी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी, रोजाना एक चम्मच खाने पर ही मिलेगा फायदा
इन 5 लक्षणों पर करें गौर
डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चा गिर जाए तो खासतौर से इन 5 लक्षणों का ध्यान रखें. ये लक्षण ब्रेन इंजरी (Brain Injury) के चलते नजर आ सकते हैं –
- बार-बार उल्टी करना या दूध पीने से मना करना
- बच्चा बहुत सो रहा हो या उठ ना रहा हो
- बिना रुके रो रहा हो या फिर व्यवहार कुछ अलग नजर आ रहा हो
- अगर बच्चे को झटके महसूस हो रहे हों या बेहोशी छा रही हो
- सिर पर सूजन नजर आना जो बढ़ती जा रही हो.
डॉक्टर का कहना है कि ये लक्षण नॉर्मल नहीं हैं बल्कि ब्रेन इंजरी के लक्षण (Brain Injury Symptoms) हो सकते हैं. अगर बच्चे में इनमें से एक भी लक्षण नजर आए तो इंतजार ना करें और उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं.
इस तरह बच्चे को गिरने से बचाएं
बच्चा जब-तब गिरता ना रहे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है, जैसे बच्चे के लिए बेबी वॉकर लाकर ना दें. बेबी वॉकर से बच्चे के सीढ़ियों या किसी ऊंची सतह से गिरने का खतरा रहता है. इसके अलावा, बच्चे को कार या कैरियर की सीट बाउंसी हो तो बच्चे को स्ट्रैप से प्रोटेक्ट करें. बच्चे की बाउंसी सीट हो तो इसे काउंटर या टेबल पर ना रखें बल्कि जमीन पर रखें जिससे गिरने की संभावना कम हो.
अगर बच्चे चेंजिग टेबल पर हैं तो हमेशा एक हाथ से बच्चे को पकड़कर रखें. सीढ़ियों के ऊपर और नीचे सेफ्टी गेट लगाकर रखें जिससे बच्चे सीढ़ियां चढ़ या उतर ना सकें. इसके साथ ही, घर में नाइट लाइट लगाएं जिससे रात में अगर आप बच्चे को उठाकर चल रहे हैं तो आपके गिरने और आपके साथ बच्चे के गिरने की संभावना कम हो सके.
यह भी पढ़ें – टेस्टिकुलर कैंसर में कैसी महसूस होती है स्किन? डॉक्टर ने बताया कैसे चेक करें Testicular Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines