Chickenpox Symptoms: व्यक्ति को उम्र के किसी ना किसी पड़ाव पर चिकनपॉक्स हो सकता है. यह ज्यादातर बचपन में होता है और इसे चेचक या साधारण भाषा में माता निकलना भी कहा जाता है. चिकनपॉक्स होने से 1-2 दिन पहले से ही शरीर पर इसके अलग-अलग लक्षण (Mata Nikalne Ke Lakshan) नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को पहचानकर बच्चे को घर के बाकी सदस्यों और दूसरे बच्चों से दूर रखना जरूरी होता है क्योंकि चिकनपॉक्स संक्रामक होता है और तेजी से फैलता है. ऐसे में यहां जानिए चिकनपॉक्स होने पर इसके शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों से चिकनपॉक्स की पहचान की जा सकती है.
चिकनपॉक्स के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं | Early Signs Of Chickenpox
चिकनपॉक्स होने से 24 से 48 घंटे पहले से ही बच्चे के शरीर पर इसके लक्षण दिख सकते हैं. बच्चे को हल्का बुखार आ जाता है, शरीर में थकान और सुस्ती छाने लगती है, भूख में कमी आ जाती है, सिर में दर्द होता है और मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है.
चिकनपॉक्स होने के मुख्य लक्षण क्या हैं
- चिकनपॉक्स हो जाने के 1-2 दिन बाद शरीर पर दाने और फफोले निकलने लगते हैं. ये दाने लाल या सफेद हो सकते हैं और चेहरे, छाती, पीठ, हाथ, पैर और लगभग शरीर के हर हिस्से पर निकलते हैं.
- शरीर पर पानी वाले फफोले हो जाते हैं. ये छाले की तरह दिखते हैं और इन्हें फोड़ दिया जाए तो इनमें जलन होती है और दर्द होने लगता है.
- चेचक हो जाने के 5 से 7 दिनों में ये छाले खुद ही फूटकर सूखने लगते हैं और इनपर पपड़ी जमना शुरू हो जाती है.
बच्चे को चिकनपॉक्स हो जाए तो क्या करें
अगले बच्चे को चिकनपॉक्स हो गया है तो उसे नीम की पत्तियों का गुच्छा बनाकर दें. इस गुच्छे को बच्चे के शरीर पर फेरने से चिकनपॉक्स के दानों की खुजली कम होती है. बच्चे को नीम के पानी से नहलाया भी जा सकता है. इसके अलावा, संक्रमण को रोकने के लिए माता-पिता अपने और बच्चे के नाखून काट दें. बच्चे को समझाएं कि दानों को नाखून से नोचे नहीं, ये दाने फोड़े जाने पर अपने निशान छोड़ देते हैं. बच्चे को सूती कपड़े पहनाकर रखें और उसका बिस्तर अलग लगाएं.
बच्चे के खानपान का रखें ख्याल
- बच्चे के शरीर में हाइड्रेशन बनी रहे इसके लिए उसे खूब सारा नारियल पानी दें, ताजे फलों का रस दें और सादा पानी पीने के लिए देते रहें.
- भोजन ऐसा दें जो हल्का हो और जिसे खाने-चबाने में बच्चे को तकलीफ ना हो. बच्चे को सादा चीजें दें और बिना मिर्च और मसाले वाला खाना खाने के लिए दें.
- अगर बच्चे को बुखार हो तो डॉक्टर से जांच करवाकर डॉक्टर के कहेनुसार ही दवा दें.
यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
19 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines