Vitamin Deficiency Signs: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है. अलग-अलग विटामिन शरीर को अलग-अलग फायदे देते हैं. ऐसे में अगर किसी विटामिन की कमी होने लगे तो शरीर पर तरह-तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. बालों का सफेद होना (White Hair), हर समय थकान महसूस होना, चक्कर आना, मूड खराब रहना, बालों का झड़ना, ज्यादा नींद ना आना या हाथ-पैरों में झनझनाहट होने जैसे कितने ही संकेत हैं जिनके माध्यम से शरीर बताने की कोशिश करता है कि कोई विटामिन कम होने लगा है. यहां जानिए इन लक्षणों को देखकर कैसे पहचानें कि कौन से विटामिन की कमी (Vitamin Ki Kami) हो गई है.
विटामिन की कमी कैसे पहचानें
हमेशा थकान रहना – शरीर में हमेशा थकान रहती है या ऐसा फील होता है जैसे शरीर में ताकत ही नहीं है तो यह विटामिन सी की कमी, विटामिन बी12 की कमी या विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है.
सफेद बाल – बालों के सफेद होने की वजह विटामिन बी12 की कमी, विटामिन डी की कमी और विटामिन बी9 की कमी हो सकती है.
बालों का झड़ना – लगातार बाल झड़ने (Hair Fall) की वजह विटामिन डी, विटामिन बी7 या विटामिन बी12 की कमी हो सकती है.
जीभ की दिक्कतें – जीभ का रंग या टेक्सचर बदल जाने का मतलब शरीर में विटामिन बी2, बी3, बी6 और बी9 की कमी हो सकती है.
सूजन आना – घुटनों में सूजन आ जाना विटामिन बी1 या विटामिन सी की कमी से हो सकता है.
मूड खराब रहना – अगर हर समय मूड खराब रहता है, लो फील होता है या उदासी महसूस होती है तो इसकी वजह विटामिन बी6, विटामिन बी12 या विटामिन ई हो सकती है.
मसूड़ों से खून निकलना – अगर मसूड़ों से खून निकलता है या शरीर पर हल्की सी खरोंच से ही खून बहने लगता है तो यह विटामिन सी या विटामिन ई की कमी हो सकती है.
मसल कंट्रोल की दिक्कतें – मसल्स में कमजोरी होना या कोर्डिनेट ना करना विटामिन बी1, विटामिन बी12 या विटामिन ई की कमी (Vitamin E Deficiency) में होता है.
आंखों की दिक्कतें – विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन12 या विटामिन ई की कमी हो जाने पर आंखों की दक्कतें जैसे धुंधला नजर आना या रात में दिखाई ना देना वगैरह परेशानियां होती हैं.
दिमाग से जुड़ी दिक्कतें – कुछ भी कहीं भी रखकर भूल जाना, फोकस करने में दिक्कत होना या फिर कंफ्यूजन होना विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों में शामिल है.
नसों की दिक्कतें – हाथ-पैर में झनझनाहट होना, सुन्नपन महसूस होना या फिर नसों में दर्द होना विटामिन बी1, विटामिन6, विटामिन बी12 या विटामिन ई का संकेत हो सकता है.
त्वचा की दिक्कतें – त्वचा का रुखापन या त्वचा पर खुजली होना विटामिन डी, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6 या विटामिन बी7 का लक्षण हो सकता है.
नाखून का खुरदुरापन – अगर नाखून खुरदुरे हो गए हैं या फिर टूटने लगे हैं तो यह विटामिन बी7 की कमी के कारण हो सकता है.
हड्डियों का कमजोर होना – विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.
विटामिन की कमी होने पर क्या होता है
विटामिन शरीर को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं. इन विटामिन की कमी से शरीर पर अलग-अलग दिक्कतें तो होती ही हैं, साथ ही इनसे शरीर को परमानेंट डैमेज हो सकता है, आंखों की रोशनी जा सकती है, पैरालिसिस हो सकता है, इम्यूनन सिस्टम कमजोर पड़ सकता है और इन विटामिन की कमी आगे चलकर घातक भी साबित हो सकती है. ऐसे में समय रहते विटामिन की कमी को पहचानना और इस कमी को दूर करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – रात में नींद नहीं आती तो खाना शुरू कर दीजिए यह चीज, मिनटों में आ जाएगी गहरी नींद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines