House Indoor Allergy Symptoms: एलर्जी (Allergy) की परेशानी तब होती है, जब शरीर किसी बाहरी चीज के संपर्क में आता है। एलर्जी सबको अलग-अलग प्रकार की चीजों से भी हो सकती है। किसी को फूलों से, मिट्टी से, पशुओं से या खाने-पीने की चीजों से जैसे- अंडे, मूंगफली, दूध या अन्य किसी खाद्य पदार्थ से हो सकती है। वहीं, अगर आपसे ये कहा जाए कि घर से भी एलर्जी हो सकती है, तो सुनने में कुछ लोगों को अटपटा लगेगा।लेकिन ये सच है, क्योंकि घर में मौजूद धूल और कई ऐसे छोटे-छोटे कण होते हैं, जो हमारी आखों से भी नहीं दिख पाते हैं। चलिए इस पर जान लेते हैं कैसे आपका घर एलर्जी का कारण बन सकता है और क्या-क्या इसके प्रभाव हो सकते हैं।
क्या घर छींकने पर मजबूर करता है?
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि आप जिस घर में रहते हैं, वो भी आपके लिए एलर्जी का कारण हो सकता है। American College of Allergy, Asthma and Immunology और Asthma and Allergy Foundation of America के अनुसार, आपका घर कुछ न दिखने वाले कणों के होने की वजह से एलर्जी का घर हो सकता है। क्यों घर आपकी एलर्जी का कारण हो सकता है, समझने की कोशिश करते हैं इन कारणों से-
घर में होने वाली धूल
कई बार ऐसा होता है कि जब आप घर की सफाई कर रहे होते हैं, लेकिन उसके बाद भी आप फ्रेश महसूस करने की बजाय आपको खुजली और छींकें आने लगती हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (American College of Allergy, Asthma and Immunology) का कहना है कि धूल से एलर्जी वाले लोगों के लिए, इसका चारों तरफ होना बहुत आम है। धूल के कण, माइक्रो ऑर्गेनिज्म जो घर की धूल और नमी को खाते हैं। ये खतरनाक जीव एलर्जी, अस्थमा और यहां तक एक्जिमा को भी ट्रिगर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दूध-दही के साथ भूलकर भी न खाएं 5 फल; वरना होंगी पेट से जुड़ी बीमारियां
धूल एलर्जी के लक्षणों को कैसे पहचानें
क्या आपको घर पर बेवजह छींकें आना, नाक बहना या बंद होना, आंखों में खुजली, घरघराहट, खांसी या सांस लेने में परेशानी महसूस होती है। ये धूल से होने वाली एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। फफूंद, परागकण (Pollen grain) और पालतू जानवरों के बालों के साथ-साथ उनमें धूल के कण भी होते हैं।
धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी
- कमरे में कालीन, पर्दे हटा दें या उनका इस्तेमाल करें, जिन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है।
- पालतू जानवरों को अपने सोने वाले कमरे से बाहर रखें और घर में नमी न होने दें।
- गद्दों और तकियों पर “माइट-प्रूफ” का उपयोग करें और बिस्तर के लिनन को बार-बार गर्म पानी में धोएं।
- सफाई करते समय मास्क पहनें।
अन्य एलर्जी के कारण
यह सिर्फ धूल के कण नहीं हैं, बल्कि अन्य इनडोर एलर्जी के तत्व भी हो सकते हैं। फफूंद (Fungus), परागकण (Pollen grain) और पालतू जानवर के बाल आपके घर को एलर्जी में बदल सकते हैं। Asthma and Allergy Foundation of America बेहतर करने के लिए घर के अंदर की हवा को चेक करना चाहिए।
इनडोर एलर्जी को कैसे करें कंट्रोल
रोजाना साफ-सफाई का ध्यान करना चाहिए।
तकिए और गद्दों पर एलर्जी को रोकने वाले कवर का प्रयोग करें।
एलर्जी पैदा करने वाले एलिमेंट्स को वैक्यूम से बाहर करें।
पालतू जानवरों को ऐसे एरिया में रखना चाहिए, जहां आसानी से सफाई हो सके।
नमी को रोकने के लिए लीकेज का ध्यान रखें। इनडोर पौधों को कम करने से भी फफूंद होने से रोका जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines