Hot Water Benefits: सर्दियां आते ही हमें गर्म पानी पीना अच्छा लगता है। कुछ लोग सर्दियों में गर्म पानी पीने के लिए कहते है। सर्दियों में गर्म पानी पीने से हेल्थ को कई लाभ मिलते है। सर्दियों में बाहर का वातावरण काफी ठंडा होता है, ऐसे अपने ब़ॉडी और वातावरण के बीच एक बैलेंस रखने के लिए हमें गर्म पानी की जरुरत होती है। पानी का टेंपरेंचर शरीर के नार्मल टेंपरेंचर जितना होना चाहिए। इसलिए, गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए। जिसे आमतौर पर बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए या गले की खराश को सही करने के लिए गर्म पानी पीते हैं।
सर्दियों में गर्म पानी पीने से क्या होता है
ब्लड सर्कुलेशन- सर्दियों में टेंपरेचर कम होने के साथ साथ ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं। और इसी के चलते ब्लड फ्लो धीमा रहता है जिसकी वजह से ठंड महसूस होती है। साथ ही हाई बीपी की शिकायत भी हो सकती है।
कंजेशन नहीं होता- सर्दियों में लोगों के सीने में कफ जमना सबसे ज्यादा परेशान करता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से कफ शरीर से बाहर निकालने में हेल्प मिलती है। गर्म पानी पीने से सर्दी में होने वाली खांसी और नाक बहना जैसी दिक्कत कम हो जाती है।
जोड़ों में अकड़न- सर्दियों में ज्यादातर लोगों को जोड़ों में दर्द की परशानी होने लगती है। ये दिक्कत खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होती है। इसके अलावा जोड़ों के बीच वाले हिस्से में नमी आने की समस्या को बढ़ावा देती है। ऐसे में गर्म पानी पीना सबसे बेस्ट माना गया है।
वजन- जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए सबसे सही तरीका है। गर्म पानी वजन घटाने में बढ़ावा देता है क्योंकि बॉडी के अंदर का टेंपरेचर चैंज करता है जो मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है।
ये भी पढ़ें- शरीर में दिखने वाले ये बदलाव हैं कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण! जानें बचाव का तरीका
कब्ज की समस्या नहीं होती- कुछ लोगों को सर्दियों में कब्ज की समस्या अधिकतर रहती है। ऐसे में गर्म पानी पीना शरीर के मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन भी दुरुश्त करता है।
गर्म पानी पीने का सही तरीका- सर्दियों में गर्म पानी पीना अच्छा माना गया है,लेकिन इसके ज्यादा सेवन से किडनी और शरीर की स्किन को नुकसान भी होता है। ऐसे में गर्म पानी पिएं लेकिन ज्यादा नहीं। खासकर भोजन के बाद आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। और साथ ही काफी तेज गर्म पानी न पीएं।
ठंडा और गर्म पानी में दोनों में से कौन है अच्छा?
ठंडा पानी मसल्स को सिकुड़ देता है। वहीं, गर्म पानी बॉड़ी में बल्ड फ्लो बनाकर रखता है। इसलिए ज्यादातर लोग गर्म पानी का सेवन करने के लिए बोलते हैं। हमेशा याद रखें भोजन के बाद ठंडा पानी न पीकर गुनगुना पानी पीना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
41 mins agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 hr agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
20 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
21 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
23 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines