Hot Coffee vs Cold Coffee: स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इसे लेकर की गई लापरवाही आपके लिए बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद हो। बात करें अगर कॉफी की तो अधिक कैफीन के कारण कॉफी कुछ लोगों के लिए एक हेल्दी ड्रिंक नहीं हो सकती है, लेकिन कभी-कभी कुछ के लिए कॉफी पीना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
शरीर में कमजोरी होना या फिर ब्लड प्रेशर के कम होने पर भी कॉफी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में लोग कॉफी का सेवन करते तो हैं, लेकिन ये ध्यान नहीं देते कि सेहत के लिहाज से हॉट कॉफी बेस्ट है या फिर कोल्ड कॉफी। अगर आप भी कॉफी लवर हैं तो आइए ये जान लेते हैं कि गर्म कॉफी और ठंडी कॉफी में से कौन सी कॉफी आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट है।
Hot Coffee vs Cold Coffee: किसमें ज्यादा कैफीन?
कॉफी की बात होती है तो हम कैफीन को कैसे भूल सकते हैं। गर्म और ठंडी दोनों कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। कैफीन का काम शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट और फैट ऑक्सीकरण को बढ़ाने का होता है। गर्म कॉफी से थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ावा मिल सकता है। शरीर में गर्मी उत्पन्न करने और कैलोरी को बर्न करने के लिए बिना दूध की ब्लैक हॉट कॉफी फायदेमंद हो सकती है।
गर्म कॉफी की तरह ठंडी कॉफी भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए मददगार होती है। हालांकि, ठंडी कॉफी में दूध, स्वादयुक्त सिरप या क्रीम, चीनी को मिलाने से मेटाबॉलिज्म कम बढ़ सकता है लेकिन एक्स्ट्रा कैलोरी और चीनी का योगदान अधिक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Rice vs Roti: सेहत के लिए रोटी या चावल में से क्या है बेस्ट?
पाचन को कैसे प्रभावित करती हैं ये कॉफी?
गर्म कॉफी अपनी गर्माहट के कारण पाचन में सुधार करने में मददगार हो सकती है, लेकिन कोल्ड कॉफी को पचाना थोड़ी मुश्किल होता है। ठंडी कॉफी में अधिक दूध, चीनी, क्रीम और चॉकलेट जैसी सामग्री के कारण पाचन प्रक्रिया धीमा हो सकता है।
वजन कम करने में कौन सी कॉफी मददगार?
अगर आप कॉफी का सेवन वजन कम करने के लिहाज से करना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी आप गर्म कॉफी को अपना सकते हैं। पानी और पिसी हुई कॉफी बीन्स से बनी कॉफी आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगी और चर्बी को कम करने में भी मददगार हो सकती है। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए ठंडी कॉफी मददगार हो सकती है, लेकिन अधिक चीनी, क्रीम और दूध के कारण ठंडी कॉफी को हेल्दी नहीं माना जा सकता है।
Hot Coffee vs Cold Coffee: कौन अधिक पौष्टिक है?
आप गर्म और ठंडी कॉफी के बीच पोषण मूल्य की तुलना उसमें इस्तेमाल किए गए अन्य सामग्री से की जा सकती है। अगर आप गर्म पानी और पिसी हुई कॉफी बीन्स को मिक्स करके बनाते हैं, तो इस तरह से बनी हॉट कॉफी में विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, और पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अचानक से शरीर को ताकत मिलती है और मानसिक सतर्कता के लिए भी कॉफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
बात करें कोल्ड कॉफी की तो एक तरह से हॉट कॉफी के जैसे पोषण गुणों के साथ है। ठंडी कॉफी को बनाने के लिए कोल्ड ब्रू या बर्फ और ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें दूध, चीनी और क्रीम मिक्स करने पर सेहत पर असर पड़ सकता है। कुछ लोगों के दूध का इस्तेमाल सही नहीं होता है तो कुछ के लिए चीनी का उपयोग करना सही नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- गलत नमक खाकर कहीं आप खुद तो नहीं दे रहे बीमारियों को न्योता?
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 mins agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
4 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
6 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
8 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines