Worst Food Combination: शहद के साथ इन 5 चीजों को खाना पड़ सकता है भारी! जानें नुकसान

Worst Food Combination: शहद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये बात तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ इसे मिलाकर खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? शहद के साथ ये चीजें एकसाथ मिलकर हमारे शरीर पर नेगेटिव रिएक्ट करती हैं। आइए जानते हैं, ऐसे 5 फूड्स के बारे में।

Honey Combination Side Effects

Photo Credit- Meta AI

Worst Food Combination: शहद के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, और क्यों न सुना हो, यह फूड आइटम है ही इतना न्यूट्रिशन से भरपूर। पर क्या आप जानते हैं कभी-कभी फायदेमंद चीजें भी हमारी सेहत पर गलत रिएक्ट कर सकती हैं? जी हां, शहद कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, लेकिन इसे किसी कॉम्बिनेशन में खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आजकल लोग चीनी अवॉइड करने के लिए शहद को हर चीज में मिलाकर खा रहे हैं, इनमें सबसे कॉमन चाय है। चाय में शहद मिलाकर खाना इतना भी फायदेमंद नहीं है, जितना हम सोचते हैं। चलिए आपको बताते हैं, शहद को किन-किन चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए और खाने पर क्या नुकसान होंगे।

विज्ञापन

इन चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं शहद

1. गर्म पानी

विज्ञापन

अक्सर लोग सुबह की शुरुआत शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से करते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इससे शहद का तापमान बढ़ता है, जिससे यह शरीर के लिए टॉक्सिक बन जाता है। ज्यादा गर्म पानी और शहद साथ में मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

2. घी

देसी घी से बनी हुई चीजों में, जैसे कि मिठाइयां, उनमें शहद और घी दोनों होते हैं, यह कॉम्बो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शहद और घी का समान मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है, यह शरीर के अंदर टॉक्सिन्स को रिलीज करता है।

विज्ञापन

3. मसालेदार खाना

हनी चिली पोटेटो, जैसे कई फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिनमें हानिकारक मसाले और शहद दोनों होते हैं। लेकिन इन दोनों का संयोजन हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, क्योंकि इनके साथ शहद खाने से पाचन बिगड़ जाता है।

विज्ञापन
Honey Combination Side Effects

Photo Credit- Meta AI

4. चाय

विज्ञापन

हर्बल चाय में शहद लेना कुछ हद तक सही है लेकिन दूध वाली देसी चाय में भी शहद मिलाकर पीना काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि दूध का ताप और पीएच कल्चर अलग होता है और हनी का पीएच अलग होता है। दोनों साथ में मिक्स हो जाएंगे तो यह शरीर के अंदर गर्मी पैदा कर सकते हैं।

5. गर्म चीजों के साथ

विज्ञापन

शहद को अत्यधिक गर्म खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इससे पाचन समस्या, उल्टी, और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इन फूड्स में अंडे और नॉनवेज शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ