Honey Purity Test At Home: आपको सबसे पहले ये बता देते हैं कि शहद जो कि सुपरफूड है, इसमें बहुत सारे नेचुरल तत्व होते हैं, जो प्रकृति की देन है। इसकी सही टेस्टिंग तो केवल साइंटिफिक मेथड से हो सकती है, जिसके लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और काफी एडवांस इक्विपमेंट चाहिए होते हैं। लेकिन एक घरेलू उपाय से भी घर पर जांच कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक साफ गिलास लेकर उसमें शहद की एक बूंद डालें। अगर शहद शुद्ध होगा, तो शहद की बूंद पानी में मिक्स नहीं होगी और वो गिलास के तल पर जमा हो जाएगी। वहीं, अगर शहद में मिलावट होती है, तो वो गिलास के तल पर जमने की जगह पानी में तुरंत मिल जाएगी।
कभी-कभी लंबे समय तक शहद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो वो जमने लगता है। लेकिन क्या जमा हुआ शहद खराब हो जाता है? क्या जमे हुए शहद का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है? अगर आपको भी इन्हीं सभी सवालों के जवाब जानने हैं, तो आइए जानते हैं।
शहद में क्रिस्टल क्यों आते हैं?
सर्दी के मौसम में शहद जमने लगता है, लेकिन वो खराब नहीं होता है। कभी-कभार शहद जम जाता है और उसमें क्रिस्टल जैसे छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, तो लोगों को लगता है कि शहद खराब हो गया है। पर ऐसा नहीं है। शहद कभी भी खराब नहीं होता है। शहद में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर होती है, जिससे इसमें क्रिस्टल जैसे दाने हो जाते हैं। लेकिन ये खराब नहीं होता है।
हालांकि, कई बार तो शहद में क्रिस्टल होने को शुद्धता से भी जोड़ा जाता है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई के अनुसार, शहद का चिपचिपापन, लिक्विड और क्रिस्टल होना नॉर्मल बात है। पर इसका मतलब ये नहीं है कि शहद खराब हो गया है।
रोज शहद खाने से क्या होता है?
आयुर्वेद में शहद को अमृत के समान माना जाता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। शहद में विटामिन बी, सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम आदि गुण पाए जाते हैं। इसलिए जो लोग डेली शहद का सेवन करते हैं, उनका वजन कंट्रोल में रहता है।
इसके अलावा मौसमी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है। इसी के साथ हर मौसम में स्किन ग्लोइंग रहती है। खाली पेट रोजाना सुबह शहद सेवन करने से शरीर में एनर्जी के साथ-साथ कमजोरी भी दूर होती है। वहीं, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें तो रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या शहद की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
6 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
8 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
9 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
12 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
16 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines