हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies: ब्लॉक नसों को खोलेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies Varicose Veins: आज कल खराब जीवनशैली की वजह से नसों में ब्लॉकेज की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप ब्लॉकेज को दूर कर सकते हैं, आइए जानें ये उपचार..

विज्ञापन
वैरिकाज नसों के घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

Home Remedies Varicose Veins: वैरिकोज वेन्स यानी कि बंद नसों की समस्या (Varicose veins) तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर कोई मोटापा, खराब ब्लड सर्कुलेशन और हाई फैट से पीड़ित हैं, तो उन्हें ये परेशानी ज्यादा होती है। वैरिकोज वेन्स की समस्या तब होती है, जब किसी की नसों में ब्लड जमने लगता है। इसके कारण नसें बड़ी हो जाती हैं और उभरी सी दिखती हैं। वैरिकोज नसों का कलर नीला, बैंगनी या लाल दिखाई दे सकता है।

वैरिकोज वेन्स का दर्द इतना तेज होता है, इसके कारण व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत आती है। यह समस्या पैरों के निचले भाग में ज्यादा देखने को मिलती है। वैरिकोज नसें महिलाओं पर ज्यादा असर करती है। प्रेगनेंसी, मेनोपॉज, ज्यादा उम्र और मोटापा को वैरिकोज नसों की वजह माना जाता है।

इस समस्या में में दर्द और भारीपन महसूस होता है और पैरों में सूजन भी दिखती है। वैरिकोज की समस्या आपकी पूरी डे टू डे लाइफ पर असर करती है। ऐसे में समय रहते उपचार लेना जरूरी होता है। इसलिए परेशानी ज्यादा न बढे इसके लिए वैरिकोज नसों का घरेलू इलाज कर सकते हैं, आइए जानें..

विज्ञापन

वैरिकोज नसों के लिए घरेलू उपचार

माल्टा और नींबू का रस

माल्टा (एक पहाड़ी फल) और नींबू का रस मिलाकर इसे वैरिकोज वेन्स पर लगाएं। इससे वैरिकोज वेन्स की जलन और सूजन में राहत मिलती है।

विज्ञापन

धनिया का पानी 

धनिया के पानी का सेवन करने से वैरिकोज वेन्स की सूजन में कमी आती है।

विज्ञापन

जीरा पानी

जीरे को पानी में उबालकर इस पानी से नहाने पर वैरिकोज वेन्स की समस्या में लाभ मिलता है।

विज्ञापन

पाइनएप्पल 

पाइनएप्पल के रस को पानी में मिलाकर पिएं। यह वैरिकोज वेन्स में सूजन को कम करने में मदद करता है और खुलने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

लहसुन और सरसों का तेल

लहसुन को छीलकर सरसों के तेल में भूनें। इस तेल से वैरिकोज वेन्स पर मालिश करें। यह वेन्स को मजबूती प्रदान करता है और सूजन को कम करता है।

विज्ञापन

इन घरेलू उपचारों को प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें, खासकर अगर आपको कोई दिक्कत है।

ये भी पढ़ें- पुरुषों की तुलना में महिलाओं को नहीं आती अच्छी नींद

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola