Nausea Home Remedies: जी मचलना यानी उल्टी जैसा महसूस होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे लोग अक्सर ही दोचार होते हैं. सफर के दौरान, कुछ खराब सूंघ लेने पर या सड़ा-गला खा लेने पर जी मिचलाने लगता है और घबराहट होने लगती है. जी मिचलाने की दिक्कत को दूर ना किया जाए तो उल्टी (Vomiting) आने लगती है. ऐसे में अगर आपको मतली आने लगी है और उल्टी जैसा लग रहा है तो यहां जानिए जीभ के नीचे या मुंह के अंदर क्या रखने पर यह दिक्कत दूर हो सकती है और उल्टी को आने से रोका जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आंखों की पलक पर बार-बार क्यों निकलती है फुंसी? आई डॉक्टर ने बताई वजह, शेयर किए कुछ जरूरी टिप्स
जी मचलने पर जीभ के नीचे क्या रखें
जी मिचलाने लगा है या उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो आप अदरक का टुकड़ा जीभ के नीचे या मुंह के अंदर रख सकते हैं. अदरक का टुकड़ा चूसने पर इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगॉल्स जैसे एक्टिव कंपाउंड्स मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और दिमाग तक सिग्नल्स पहुंचाते हैं कि उल्टी नहीं आ रही है. जब भी बेचैनी महसूस होती है तब इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है. अगर आप घर पर हैं तो अदरक पर थोड़ा सा नमक और शहद लगाकर भी मुंह में रख सकते हैं.
इन नुस्खों से भी मिलती है राहत
- मतली को दूर करने के लिए लौंग को भी मुंह में रखा जा सकता है. 1-2 लौंग के टुकड़े जीभ के नीचे रखे जाएं तो इसके गुण पेट को शांत करते हैं और मतली दूर होती है.
- सौंफ और मिश्री को भी मुंह में रखा जा सकता है. इनसे पेट को ठंडक और सूदिंग गुण मिलते हैं जिससे जी मिचलाना बंद होता है.
- काली मिर्ची का टुकड़ा भी मुंह में रखा जा सकता है. इसका तीखा स्वाद मुंह का टेस्ट बेहतर करता है और मतली को रोकता है.
ये टिप्स भी आ सकते हैं काम
- मतली महसूस हो या जी मचलने लगे तो गहरी सांस लें. गहरी सांस लेने पर नर्वस सिस्टम शांत होता है.
- आराम से बैठ जाएं या सीधा लेटें, मतली कम होती है.
- घूंट-घूंट करके थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं.
- बदबू या गंध से दूर रहें.
यह भी पढ़ें – बच्चेदानी के मुंह में होने वाले कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रोसेस
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
45 mins agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
5 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines