Home Remedies For Kidney Stone: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से ज्यादातर लोग किडनी में पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे ये पथरी पेशाब के जरिए बाहर निकाल जाती है। यूं तो पथरी होने पर कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब दर्द उठता है तो वो सहन करना बहुत मुश्किल होता है। किडनी हमारी बॉडी का इंपॉर्टेंट ऑर्गन है। यह एब्डोमेन (Abdominal) के ठीक पीछे मौजूद होती है।
किडनी का काम शरीर से वेस्ट टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना और बॉडी में वॉटर लेवल और अन्य लिक्विड के साथ-साथ मिनरल का लेवल सही बनाए रखना है।
हम दिनभर में बहुत कुछ खाते और पीते हैं, उसी से हमारी बॉडी को एनर्जी मिलती है और इन पोषक तत्वों को शरीर तक खून के रूप में ले जाने का काम किडनी करती हैं। ऐसे में बहुत किडनी का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
किडनी की पथरी के लिए कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि आप इन्हें किसी डॉक्टर की सलाह पर आजमाएं..
पानी पीना
अधिक मात्रा में पानी पीना पथरी को नेचुरल रूप से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसलिए दिनभर खूब पानी पीना चाहिए।
लेमन जूस
रोजाना एक नींबू का जूस पीना पथरी को बढ़ने से रोक सकता है।
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन का पानी बनाकर काले नमक के साथ मिलाकर पीने से पथरी की समस्या में राहत मिल सकती है।
कैफीन का कम सेवन करें
अधिक कैफीन सेवन पथरी के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए कैफीन से बनी चीजें कम सेवन करें या न ही करें।
पत्थरचट्टा का पौधा
पत्थरचट्टा का पौधे का सेवन करके आसानी से किडनी के स्टोन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पत्थर चट्टा का एक पत्ता लें और उसमें मिश्री के कुछ 3-4 दाने के साथ पीसें और सेवन करें।
तुलसी का सेवन
तुलसी में एसिडिक एसिड के साथ कई ऐसे नेचुरल ऑयल पाए जाते हैं, जो पथरी को तोड़कर पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देते हैं। इसके लिए रोज 6-7 तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाएं।
पेठे का रस
पेठे का रस पीने से पथरी की समस्या में लाभ हो सकता है। ये नुस्खे सामान्य हैं। आपको अपनी कंडीशन के अनुसार एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- कैंसर के इन 5 लक्षणों को न करें इग्नोर! हो सकता है जान को खतरा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
36 mins agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
2 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
18 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
21 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
23 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines