Home Remedies For Baby Cough: मौसम चाहे कोई भी हो इसका असर सबसे पहले छोटे बच्चों पर ही दिखने लगता है। उन्हें छोटी-मोटी बीमारियां होती रहती हैं। इनमें से एक है खांसी जो अक्सर रात के समय सबसे ज्यादा परेशान करती है और नींद में रुकावट डालती होती है। ऐसे में वायरल संक्रमण होने के चांस काफी ज्यादा होते हैं।
बच्चों में बीमारियां होने का चांस ज्यादा है क्योंकि इनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। अगर बच्चों को खांसी ज्यादा हो गई है तो ये कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाकर आराम मिल सकता है। बच्चों की खांसी के लिए कुछ नेचुरल और सेफ घरेलू इलाज हैं, जो आप अपना सकते हैं-
हल्दी और दूध
एक गिलास गर्म दूध में 1/4 छोटी चम्मच हल्दी मिलाएं। बच्चे को इसे सोने से पहले पिलाएं। यह इलाज बच्चों की खांसी में राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
शहद
1 छोटा चम्मच शहद को बच्चे को सुबह-शाम खिलाएं। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण खांसी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
अजवाइन का पानी
एक कप पानी में अजवाइन को उबालें। जब पानी आधा रह जाए, इसे ठंडा करें और बच्चे को पिलाएं। इस तरह का पानी बच्चों की खांसी में राहत पहुंचा सकता है।
अदरक का रस
अदरक को पीसकर उसका रस निकालें। एक छोटी चम्मच अदरक के रस को 1 छोटा चम्मच शहद के साथ मिलाएं। बच्चे को इसे पिलाएं। अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
नारियल का तेल
नारियल के तेल को गर्म करें और थोड़ा ठंडा करें। अब इसे बच्चे के सीने और पीठ पर मलें। नारियल का तेल खांसी के कारण हुई थकावट में राहत दिलाने में मदद करता है। ये घरेलू उपाय नॉर्मल खांसी के लिए हैं। अगर बच्चे को खांसी हद से ज्यादा हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: पथरी से राहत दिलाने में कारगर हैं ये 7 घरेलू नुस्खे, बस यूं पाएं छुटकारा
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
8 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
9 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
11 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines