---विज्ञापन---

Holi पर फेफड़े खराब कर सकती हैं ये 4 गलतियां, रंगों से खुद को कैसे बचाएं?

Holi Safety Tips: होली के दिन चारों तरफ रंग-गुलाल उड़ते हैं, जिससे न सिर्फ त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि इससे सांस न लेने की समस्या के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि होली के दिन आप कैसे हानिकारक रंगों से बच सकते हैं।  

Holi Safety Tips: होली में बस एक दिन का समय बाकी है। लोग बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार कर रहे हैं। एक दिन बाद 25 मार्च 2024 को देशभर में रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। होली के दिन हर तरफ रंग-गुलाल उड़ते हैं। रंगों के अलावा पानी और कड़ी धूप से न सिर्फ त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि जब रंग मुंह में जाते हैं, तो इससे कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है।

ऐसे में जरूरी है कि होली के दिन आप अपनी आंखों के साथ-साथ त्वचा और फेफड़ों का भी ध्यान रखें। नहीं तो इससे आपको गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। आइए अब जानते हैं होली के दिन आप कैसे हानिकारक रंगों से खुद को बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2024: घर पर ही इन 5 तरीकों से होली पार्टी को बनाएं खास

रंगों से फेफड़ों को कैसे होता है नुकसान?

अक्सर आपने सुना होगा कि होली खेलने के बाद लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। दरअसल, होली खेलते वक्त कभी कभार जाने-अनजाने में रंग मुंह में चला जाता है, जिससे उस समय तो सिर्फ खांसी, बलगम और घरघराहट आदि की समस्या होती है। लेकिन बाद में सांस लेने में परेशानी भी होने लगती है।

---विज्ञापन---

बता दें कि रंगों में हानिकारक केमिकल, रसायन और कांच के टूटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा संक्रमण, खुजली, जलन, एलर्जी और चकत्ते की शिकायत हो सकती है। इसी के साथ सांस संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। इसके अलावा अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और ब्रोंकाइटिस आदि बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है।

वहीं जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा की समस्या है, उन्हें केवल हर्बल रंगों से ही होली खेलनी चाहिए। नहीं तो इससे उनकी स्थिति खराब हो सकती है। इसके अलावा अगर छोटे बच्चों के मुंह में रंग चला जाता है, तो ये उनके लिए खतरनाक भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

होली के रंगों से खुद को कैसे बचाएं?

  1. पूरे शरीर पर अच्छे से तेल लगाएं।
  2. होली खेलने के दौरान धूप का चश्मा लगाएं।
  3. होली खेलते वक्त लेंस न पहने।
  4. जब कोई आपके ऊपर रंग डाले तो मुंह बंद कर लें।
  5. पूरी बाजू के कपड़े पहने।
  6. गुब्बारों का कम से कम इस्तेमाल करें।
  7. अगर आंख में रंग चला जाता है, तो आंखों को रगड़े नहीं।
  8. मुंह में रंग चला जाता है, तो उसी समय मुंह को साफ पानी से छोएं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये की ये एक चीज साफ कर देगी बाथरूम की गंदी टाइल्स

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Mar 23, 2024 04:27 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola