Hiv Me Gala Kharab Hona: एचआईवी एक ऐसी बीमारी जो ताउम्र परेशान करती है. अब तो यह बीमारी महिलाओं में भी देखी जा रही है. यह खास तौर पर टी-हेल्पर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जो बॉडी को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. किसी महिला को बार-बार गले में छाले हो रहे हैं तो मन में यह सवाल आना लाजमी है कि कहीं यह HIV यानी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस का संकेत तो नहीं. हालांकि, सिर्फ गले में छाले होना HIV का लक्षण नहीं माना जाता. गले के छाले कई वजहों से जैसे वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, पोषण की कमी, तनाव या कमजोर इम्यूनिटी की वजह से भी हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रात को सोते समय बार-बार पेशाब आने का क्या कारण है? जानिए यह नॉर्मल है या नहीं
---विज्ञापन---
महिलाओं में HIV के शुरुआती लक्षण
- गले में दर्द होना गले में छाले होना
- बॉडी पर रैश होना
- लगातार थकान और कमजोरी होना
- रात में पसीना आना
- लिम्फ नोड्स में सूजन होना
- बिना वजह वजन कम होना
- बार-बार यीस्ट इंफेक्शन
क्या HIV में गले में छाले हो सकते हैं?
HIV संक्रमण के शुरुआती में कुछ लोगों को गले में दर्द, मुंह या गले में छाले, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वायरस बॉडी के इम्यून सिस्टम को इफेक्ट करना शुरू कर देता है. हालांकि, यह लक्षण हर व्यक्ति में दिखाई दें, ऐसा जरूरी नहीं है.
---विज्ञापन---
किन कारणों से बार-बार होते हैं गले के छाले?
- फोलिक एसिड या आयरन की कमी
- वायरल इंफेक्शन होना
- कमजोर इम्यूनिटी
- स्ट्रेस लेना
- सिगरेट पीना पान खाना
क्या सिर्फ गले के छाले से HIV की पहचान हो सकती है?
सिर्फ गले में छाले या बार-बार छाले होने का मतलब HIV की बीमारी होना नहीं है. हालांकि, HIV पॉजिटिव होने के बाद गले में परेशानी हो सकती है. अगर आप पॉजिटिव हैं तो यकीनन मां के दूध को भी इफेक्ट कर सकता है. इसलिए आपको टेस्ट कराते रहना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो शुरुआती लक्षण बढ़ सकते हैं.
---विज्ञापन---
HIV का टेस्ट कैसे होता है?
HIV की पहचान सिर्फ HIV टेस्ट से ही होती है. अगर किसी इंसान को इंफेक्शन हुआ है या इसका खतरा है तो एक बार डॉक्टर से खुलकर बात करें और फिर इसका टेस्ट करवाएं.
---विज्ञापन---
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? कीड़ों का घर बन जाती हैं ये Vegetables
---विज्ञापन---
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.