High Uric Acid Symptoms: लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क आजकल काफी कॉमन हो गया है। हाई यूरिक एसिड की प्रॉब्लम भी उन्हीं में से एक है। यूरिक एसिड का स्तर अगर शरीर में अधिक हो जाए तो इससे गाठिया, जोड़ों में सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह समस्या हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतों की वजह से भी तेजी से बढ़ जाती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जो धीरे-धीरे यूरिक एसिड को बढ़ा रही हैं। एक्सपर्ट से जानते हैं इस समस्या को दूर करने के तरीके।
क्यों बढ़ रहा है यूरिक एसिड?
यूरिक एसिड पहले उम्रदराज लोगों में देखी जाने वाली बीमारी हुआ करती थी मगर अब पिछले कुछ सालों में 25 से 30 वर्ष की आयु वाले लोगों को भी इस बीमारी की चपेट में आता देखा जा रहा है। इस वजह से कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द और किडनी की बीमारियां होने लगी हैं। यह चिंता का विषय हैं। इसलिए, इसके कारणों को समझना और इलाज ढूंढना जरूरी हो गया है।
ये भी पढ़ें- पित्त की पथरी से हमेशा के लिए बच सकते हैं आप, बस अपना लें ये 5 टिप्स
ये हैं 5 कारण
1.अनहेल्दी इटिंग- डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि यूरिक एसिड की समस्या युवाओं में उनके खाने-पीने की वजह से अटैक कर रही है। ये लोग ताजा खाना खाने की बजाए प्राइमरी फोकस बाहर के खाने पर रखते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स, इंस्टेंट फूड्स और स्ट्रीट फूड की वजह से यूरिक एसिड बढ़ रहा है।
2.खराब जीवनशैली- युवाओं के बीच सिडेंटरी लाइफस्टाइल भी बहुत बढ़ गया है। इसमें युवा लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पर लगे रहते हैं और एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। ये लोग कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, जिस वजह से इनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ये हमारे शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ता है।
3.स्ट्रैस- नौकरी हो या पढ़ाई, युवाओं में स्ट्रेस की समस्या इतनी आम हो चुकी है कि कम उम्र में ही उनकी बॉडी में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। कोर्टिसोल ऐसा हार्मोन होता है, जो डाइजेशन को बिगाड़ता है। इससे गट प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। ये नींद की कमी की बड़ी वजह बनता है जिस वजह से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है।
4.पानी की कमी- जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें भी हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है। ऐसे लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से प्यूरिन की समस्या हो जाती है और इनकी किडनी भी सही से काम नहीं करती है।
5.क्रैश डाइटिंग- इस डाइट में इंसान तेजी से वजन कम करने के लिए अपनी डाइट से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी कम कर लेता है, जिस वजह से इनके शरीर में कीटोन बनते हैं, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं।
कैसे होगा बचाव?
- रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
- हाई प्यूरिन वाले फूड्स से परहेज करें।
- रोजाना थोड़ी देर के लिए हल्का व्यायाम करें।
- हाइड्रेटिंग चीजें जैसे तरबूज, खीरा और नींबू पानी का सेवन जरूर करें।
- धनिये के बीजों का पानी खाली पेट पीना शुरू कर दें।
ये भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
8 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines