अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी बीमारी या हेल्थ से जुड़ी समस्या से परेशान है. इन्हीं समस्याओं में एक है यूरिक एसिड की परेशानी, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही है. इस स्थिति में मरीज को शरीर के कुछ अंगों में तेज दर्द होता है, जिससे रात की नींद तक प्रभावित हो जाती है.
हालांकि, कई लोग शरीर में होने वाले दर्द को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं और किसी दूसरी समस्या से जोड़ लेते हैं; लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि यह दर्द यूरिक एसिड बढ़ने के वजह से हो रहा है. आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है.
यह भी पढ़ें: वर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
यूरिक एसिड की समस्या कैसा परेशान करती है ?
गाउट गठिया का एक पुराना रूप है, जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकता है. Harvard Health Publishing के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो यह टिशू, खासकर जोड़ों में जमा हो सकता है. कभी-कभी यूरिक एसिड जोड़ों में सुई जैसी नुकीली क्रिस्टल के रूप में बनने लगता है और इन क्रिस्टल के कारण शरीर में सूजन पैदा होने लग सकती है, जिससे लालपन और दर्द की समस्या होने लगती है. इस स्थिति को गाउट अटैक भी कहते हैं. जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना सेहत पर असर डाल सकता है और व्यक्ति को दर्द जैसी समस्या का देर तक सामना करना पड़ सकता है.
यूरिक एसिड बढ़ने पर सिर्फ अंगूठे पर नहीं यहां भी दिखता है असर
- NHS के अनुसार, अगर आप सोच रहे हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या में सिर्फ अंगूठे में दर्द होता है, तो आपको बता दें कि इसके अलावा भी इसके कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसमें;
- अचानक जोड़ों में तेज दर्द होना
- पैर के अंगूठे में, पैरों में, टखने, हाथ, कलाइयां, कोहनियां या घुटने में दर्द हो सकता है.
- इसके अलावा, प्रभावित जोड़ के ऊपर की त्वचा गर्म, सूजी हुई और लाल हो जाती है.
यूरिक एसिड के दर्द से कैसे मिलेगी राहत?
- अब सवाल उठता है कि जब किसी व्यक्ति को अचानक यूरिक एसिड के कारण दर्द होता है, तो वह क्या करे? NHS के अनुसार, अगर कुछ उपायों को अपनाया जाए, तो कुछ वक्त के लिए राहत मिल सकती है.
- आपको जो दवा बताई गई है, उसे जल्द से जल्द लें.
- आराम करें और प्रभावित अंग को थोड़ा ऊपर उठाकर रखें.
- जोड़ को ठंडा रखें, एक बार में 20 मिनट तक तौलिये में लपेटकर आइस पैक लगाएं.
- खूब पानी पिएं (जब तक कि डॉक्टर आपको ऐसा न करने के लिए न कहें).
- कोशिश करें कि रात में प्रभावित जोड़ पर बिस्तर की चादर या कंबल न पड़े.
यह भी पढ़ें: सुबह जमीन पर पैर रखते ही एड़ी में चुभता है कांटा? जानिए यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और कैसे मिलेगी राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
5 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
7 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
11 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
14 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Harvard Health Publishing, NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines