High Uric Acid Badhne par Kaun Si Dal Kha Sakte hai: क्या आप भी जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर डाइट में क्या बदलाव करें? हाई यूरिक एसिड आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. कई लोग समझ नहीं पाते कि कौन सी दाल या खाना सुरक्षित है और क्या खाने से स्थिति बिगड़ सकती है. अगर आप सही जानकारी के साथ संतुलित आहार अपनाते हैं, तो यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है और दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Morning Skin Care Routine: क्या आप भी चाहती हैं दिनभर एक्टिव और ग्लोइंग स्किन? अपनाएं ये आसान टिप्स
क्या है यूरिक एसिड और किन चीजों से बढ़ता है?
यूरिक एसिड (Uric Acid) शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो आमतौर पर पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है. लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है या यह बाहर नहीं निकल पाता, तो खून में इसका स्तर बढ़ जाता है. इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में आपको बता दें कि प्यूरीन (Purines) से भरपूर भोजन जैसे कुछ दालें और अधिक प्रोटीन वाली चीजें यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि खानपान सोच-समझकर चुना जाए और संतुलित मात्रा में ही खाया जाए, ताकि सेहत बनी रहे.
हाई यूरिक एसिड में कौन सी दालें खानी बेहतर हैं?
- मूंग दाल– मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली दाल है, जिसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है. यह शरीर को जरूरी पोषण देती है, इसे आप खिचड़ी, सूप या सादी दाल के रूप में सीमित मात्रा में नियमित खाया जा सकता है.
- मसूर दाल– मसूर दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन हाई यूरिक एसिड में इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, इसे पकाने से पहले कुछ घंटों तक भिगोना फायदेमंद रहता है.
- काला चना– काला चना फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा होने से इसे नियंत्रित मात्रा में ही लेना चाहिए. रातभर भिगोकर अच्छी तरह पकाकर खाने से यह आसानी से पचता है.
किन दालों से बनाएं दूरी?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हाई यूरिक एसिड में कुछ दालों से परहेज करना जरूरी बन जाता है, या तो उसका सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए. इसमें;
- चना दाल– इसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो यूरिक एसिड बढ़ा सकती है.
- अरहर दाल– ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है.
- राजमा– प्रोटीन और प्यूरीन अधिक होने के कारण हाई यूरिक एसिड में इसे कम या बंद करना बेहतर है.
इस बात का रखें ख्याल
यूरिक एसिड की समस्या में दालों का चयन सावधानी से करना जरूरी है. किसी भी दाल को पकाने से पहले कुछ घंटों तक भिगोना फायदेमंद होता है. साथ ही, अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे.
यह भी पढ़ें: दंड अभ्यास करने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इस योगासन को करने के अद्भुत फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
20 mins agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
16 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
20 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
22 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines