Uric Acid Control Tips: हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही है. दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में पहले से मौजूद होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा होती है तो इसका सीधा असर हड्डियों, जोड़ों और किडनी पर पड़ता है. डाइटिशियन सोनिया नारंग बताती हैं कि अगर हम अपने डेली रूटीन में उनके बताए उपायों को भी शामिल करते हैं तो काफी हद तक इस परेशानी को कम कर सकते हैं.
क्या है यूरिक एसिड?
यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है जो शरीर में प्यूरिन बढ़ने से बनने लगता है. जब यह टूटकर गिरने लगता है तो खून में घुलने लगता है. ऐसे में यह पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलने की कोशिश करता है. इससे किडनी भी डैमेज होने लगती है. जब इसका स्तर शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो गाउट की समस्या भी होती है.
यूरिक एसिड कम करने के उपाय। Uric Acid Reducing Tips
नींबू पानी- दिल्ली की मशहूर डाइटीशियन सोनिया नारंग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि हमें शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
खीरा-काली मिर्च- खाना खाने से मुख्यत: लंच से पहले, एक कटोरी खीरा और उस पर काली मिर्च के पाउडर मिलाया हुआ सलाद खाना चाहिए.
अजवाइन- रोजाना खाना खाने के बाद 1 चुटकी अजवाइन खाना है. अजवाइन को हल्का भूनकर भी खा सकते हैं ताकि इसका स्वाद तीखा न लगे.
कॉफी पिएं- बढ़े हुए Uric Acid को कम करने के लिए आपको रोजाना 1 से 2 कप कॉफी पीनी चाहिए. ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा बेहतर होगा. चाय पीने से परहेज करें.
सेब- रोजाना 1 सेब खाने से भी हाई यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है. आपको सेब छिलके के साथ खाना है.
दाल खाने का सही तरीका- कोई भी दाल खाते हैं तो पकाने से पहले उन्हें 4 से 6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दे. इसके बाद ही खाएं. दरअसल, दाल भिगोने से उसके हानिकारक तत्व कम होते हैं.
No Smoking-No Alchohol- यूरिक एसिड के मरीजों को शराब और धूम्रपान कम से कम या फिर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. इससे उनकी दिक्कत बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पिएं अर्जुन छाल का पानी, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की समस्याएं होंगी दूर
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
33 mins agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines